ज़रा ये तस्वीर देखिए…और अब बताइये कि आपमें से कितने लोग इनमें से सारे एक्टर्स को पहचानते हैं..हमारा दावा है कि ज्यादातर लोग सिर्फ इरफ़ान ख़ान को ही पहचानते होंगे…

तो पिक्चर आपने देख ली..अब जो क्यूट सी , थोड़ी उलझी सी और अपनी धुन में रहने वाली लड़की दिख रही है वो हैं महाराष्ट्र की यूट्यूब सेंसेशन मिथिला पालकर..बीच में जो सज्जन दिख रहे हैं वो हैं मलयालम फिल्मों का जाना पहचाना नाम दुल्कर सलमान..और तीसरे को तो सभी जानते ही हैं..इरफ़ान ख़ान । और तीनों एक ही कारवां के सवार है..अरे दोस्तों ये उनकी फिल्म का नाम है..यस्सस..फिल्म है ं”कारवां” जिससे दुल्कर सलमान और मिथिला पालकर डेब्यू कर रहे हैं यानि ये इन दोनोॆ की पहली फिल्म है जिसमें उनके साथ लीड में है इरफ़ान ख़ान। फिल्म 1 जून 2018 को रिलीज़ होगी।
फिल्म की ज्यादातर शूटिंग ऊटी और कोच्चि में हुई है..फिल्म की जो भी जानकारी बाहर आयी है उसके हिसाब से ये एक ट्रैवेल फिल्म है..तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन की पत्नी अमला अकीनेनी भी फिल्म का ख़ास हिस्सा है। ख़ैर फिल्म की कास्ट हो या कहानी दोनों दिलचस्प लग रही है। तो इंतजार करते हैं 1 जून का।
