FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

पद्मावत से कमाए पैसे गिनते गिनते थक जायेगा बॉलीवुड

0 970

पद्मावत की राह के सभी रोड़ हट गये हैं। और ऐसा लगता है कि फिल्म एक भयंकर ओपनिंग लेने वाली है..संजय लीली भंसाली की इस बड़े बजट की फिल्म को हिन्दी के साथ साथ तमिल और तेलुगु में तो रिलीज़ किया ही जा रहा है साथ ही हॉलीवुड का बड़ा स्टुडियो पैरामाउंट पिक्चर्स इसे ओवरसीज में भी रिलीज़ कर रहा है। पेड प्रिव्यू यानि रिलीज़ के एक दिन पहले की शाम से विशेष दरों पर दर्शक इसे अलग अलग थियेटर्स में भी देख सकेंगे। 4000 स्क्रीन्स के साथ अकेली रिलीज़ हो रही पद्मावत को पहले वर्किंग डे यानि 25 जनवरी को 30 से 35 करोड़ की ओपनिंग लगने का अनुमान है। इस तरह फिल्म पद्मावत कहीं न कहीं संजय लीला भंसाली की एक और बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है। फिल्म इस लिहाज से आसानी से 300 करोड़ का आंकड़ा अकेले भारत में पार कर लेगी।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.