FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

यो यो हनी सिंह ने अपने नए भांगड़ा-हिप गाने का पहला लुक किया रिलीज, डैपर लुक में आये नज़र!

0 644

सबसे प्रतिष्ठित संगीतकारों में से एक, यो यो हनी सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने सबसे बहुप्रतीक्षित भांगड़ा-हिप हॉप गाने का पहला लुक साझा किया है जिसे देखने के बाद प्रशंसक एक बार फिर हनी सिंह की बीट पर थिरकने के लिए तैयार है।

एनर्जी से भरपूर नज़र आ रहा यह गाना निश्चित रूप से प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है और गाने के पहले लुक ने अभी से प्रशंसकों को प्रत्याशित कर दिया है।

पहला लुक शेयर करते हुए हनी सिंह ने लिखा,”Lao ji pesh hai #FirstLook of India’s first Bhangra Hip-Hop song. Keep it locked for more info. #CominSoon #YoYoHoneySingh #YoYo
@tseries.official @preetsinghdirector #bhushankumar @bobbysuri @yoyooxide @itsrdm”

यो यो हनी सिंह पंजाबी अवतार में हमेशा की ही तरह डैपर लुक में नज़र आ रहे हैं और यह रंगबिरंगा यह गाना एनर्जी से भरपूर नज़र आ रहा है। यो यो हनी सिंह के इस साउंडट्रैक को पंजाब में शूट किया गया है जो हिप हॉप और भांगड़ा का एक परफ़ेक्ट कॉम्बिनेशन है।

एक बहुत बड़ी टीम ने इस गाने को कोरियोग्राफ करने में मदद की है और फर्स्ट लुक ने अभी से उत्साह बढ़ा दिया है जिसे देखने के बाद हम यो यो हनी सिंह का एक ओर बेहतरीन गाना सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

हाल ही में, यो यो हनी सिंह ने अपने चार्टबस्टर गीत ‘दिल चोरी’ के लिए मुंबई में आयोजित हालिया संगीत पुरस्कार में ‘सॉन्ग ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता था।

यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को अपना दीवाना बना लिया है। रैपर को हाल ही में अपने चार्टबस्टर गीत ‘दिल चोरी’ के लिए ‘सॉन्ग ऑफ द ईयर’ के पुरस्कार से नवाज़ा गया था।

वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं जिसका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.