FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

फिल्म ट्रेड विशेषज्ञ कोमल नाहटा ने सुशांत की आत्महत्या में सलमान खान का नाम घसीटने को बताया बेहूदा और बेबुनियाद!

0 456

सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक और दुर्भाग्यपूर्ण निधन ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। मीडिया में अटकलों का बाज़ार गर्म है और सोशल मीडिया ने अपनी हिट-एंड-मिस विचारधारा के साथ दोषी ठहराना शुरू कर दिया है, जिसके तुरंत बाद, सलमान खान को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया।

*ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने हमें बताया हैं कि यह सब कैसे हुआ। वे बताते है*, “यह कहना कि सलमान खान, सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार थे, यह कहना उतना ही बेहूदा है, जैसे पाकिस्तान ने भारत में चक्रवात निसारगा भेजा है, या शाहरुख खान ‘पद्मावत’ के खिलाफ राजपूत विद्रोह के लिए जिम्मेदार थे। यह आश्चर्यजनक है कि दीपिका पादुकोण के मेन्टल डिप्रेशन के लिए कोई भी सलमान को दोषी नहीं ठहरा रहा है। ”

*वह आगे कहते हैं*, ”नकारात्मक लोगों को समझना चाहिए, बाकी अभिनेता-निर्माताओं की तरह, सलमान भी फ़िल्मे बनाने और अभिनय करके सपने बेचने के व्यवसाय में हैं। एक आत्महत्या मामले में उनका नाम खींचना बेबुनियाद है। अगर अमरीका में ऐसा होता, तो सलमान झूठ बोलने के अपराधियों के खिलाफ करोड़ों डॉलर का मानहानि का मुकदमा दायर कर सकते थे। सिद्धांत के प्रचार के लिए ऐसी पत्रकारिता पर शर्म आती है। ”

सोशल मीडिया तेजी से और गलत तरीके से अजीब व फर्जी कहानियों का पनपता स्थल बन गया है। देश के नागरिकों को यह समझना होगा कि कैसे गलत धारणाओं के कारण, मनघडंत कहानियाँ लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.