FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

कोरोना वायरस की नकली दवाई बेचते हुए पकड़ा गया ‘आयरन मैन 2’ का एक्टर, FBI ने किया गिरफ्तार

एक्टर को एफबीआई के एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद पकड़ा गया है. बता दें एक्टर को लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में गिरफ्तार किया गया.

0 434

एक तरफ जहां कोरोना वायरस को लेकर हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है और लोग इसके इलाज का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच ‘आयरन मैन 2’ और हिट टेलीविजन सीरीज ‘एनटूरेज’ में काम कर चुके अभिनेता (Keith Lawrence Middlebrook) को एफबीआई के एंजेटों द्वारा कथित तौर पर कोरोनावायरस का नकली इलाज बेचने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया है.
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को मिडलब्रूक कथित तौर पर Quantum Prevention CV Inc. नाम की एक कंपनी की वह दवाइयां खरीदने की सलाह दे रहे थे, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया है कि यह कोविड-19 के संक्रमण को रोकने में मददगार है. एक्टर को एफबीआई के एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद पकड़ा गया है. बता दें एक्टर को बीते 25 मार्च को ही लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में गिरफ्तार किया गया.
एफबीआई के एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद 25 मार्च को उन्हें लॉस एंजेलिस में गिरफ्तार किया गया. इस स्टिंग में उन्हें निवेशक के रूप में एक अंडरकवर एजेंट को गोलियों का एक पैकेट देते हुए पाया गया.
कैलीफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के लिए अमेरिकी अटॉर्नी निक हैना ने लोगों को कोरोनावायरस महामारी के दौरान इस तरह के घोटालों से सावधान रहने की चेतावनी दी.
हालांकि, जांच में सामने आया है कि जॉन्सन को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. मिस्टर जोहान्सन ने जांचकर्ताओं से इस बात की पुष्टि की कि वह मिडलब्रूक की कंपनी के बारे में कुछ नहीं जानते हैं और ना ही वह इसके बोर्ड मैंमर्स में शामिल हैं. बता दें कैलीफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के लिए अमेरिकी अटॉर्नी निक हैना ने भी कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के बढ़ते केसों को देखते हुए इस तरह के दावों से सावधान रहने की चेतावनी दी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.