FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

कोविड-19 के वक़्त जरूरतमंदों के लिए धन जुटाने के लिए फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला जल्द विश्वनाथन आनंद के साथ खेलेंगे शतरंज!

0 327

बॉलीवुड निर्माता साजिद नाडियाडवाला, विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के साथ 13 जून को यूट्यूब पर एक वर्चुअल इवेंट में शतरंज का खेल खेलेंगे जिसके जरिये वे महामारी की इस विनाशकारी दूसरी लहर में जरूरतमंदों को अपना समर्थन प्रदान करेंगे।

यह आयोजन अधिक से अधिक लोगों को आगे आने और उन व्यक्तियों व परिवारों की सेवा में दान करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है जो कोविड -19 के बीच भूखमरी के खतरे में हैं।

आयोजकों ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,”Next on our list is movie producer, Sajid Nadiadwala!
He holds the record of producing some of the super hits in the industry. He will be playing the five-time world champion Viswanathan Anand (@vishy64theking) on June 13th
Support #checkmatecovid event:
akshayapatra.org/checkmate-covid

साजिद का दिमागी खेल के लिए प्यार और शौक, सभी को पता है, जिसे वह अब धन जुटाने और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। फिल्म निर्माता ने हाल ही में अपने ऑर्गनाइजेशन ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ के 500 से अधिक कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए टीकाकरण अभियान भी चलाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.