तो मिशन इम्पॉसिबल की छठी फिल्म का ट्रेलर देखकर हर दो सीन बाद आप अपनी आंखें मींच सहम न जायें तो हमारा नाम बदल दीजिएगा। एक्शन फिल्मों में ये डिजाइन्ड एक्शन की नयी परिभाषा लिखेगी ऐसा ट्रेलर देखकर तो लगता है..
एजेंट ईथन हंट यानि की टॉम क्रूज बहुत तनाव लिये हुए हैं। इस फिल्म में उनपर दबाव ज्यादा दिख रहा है। एक सीन में भी वो हंसते मुस्कुराते नजर नहीं आ रहे और इसका मतलब है कि मुश्किल बड़ी है। ट्रेलर देखिए आप भी..वैसे ‘मिशन इम्पॉसिबलः फॉलआउट‘ 27 जुलाई को रिलीज होने वाली है. पहली बार मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की फिल्म रियल डी 3डी में शूट हुई है.
