FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

यो यो हनी सिंह और मलखित सिंह “गुड़ नालो इश्क मीठा” के नए वर्जन के लिए आये एक साथ!

0 619

सबसे प्रसिद्ध संगीतकार में से एक, यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने प्रतीक्षित गीत का दूसरा पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर के साथ, गायक ने खुलासा किया है कि गोल्डन स्टार मलखित सिंह भी उनके नए वेंचर का एक हिस्सा है और इस घोषणा के बाद हर कोई इस प्रतिष्ठित जोड़ी का करिश्माई जादू देखने के लिए बैचैन है।

पोस्टर अपने रिलीज के बाद से ही सुर्खियां बटोर रहा है और इसमें हनी सिंह एवं मलखित सिंह के रंगीन पंजाबी अवतार को बेहद पसंद किया जा रहा है।

यह गाना कल दर्शकों के बीच दस्तक देगा लेकिन पिछले कुछ दिनों से रैपर का सोशल मीडिया उन तस्वीरों से भरा पड़ा है जहाँ वह इस गाने के की तैयारी कर रहे है और यो यो हनी सिंह का अपने काम के प्रति समर्पण ही मुख्य कारण है कि उन्हें दुनिया भर में प्रशंसकों द्वारा पसंद किया जाता है।

हनी सिंह – यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा कॉलेब्रेशन है। मैं लगभग 12-15 साल का था, जब मैंने उनका गाना “गुड़ नालो इश्क मीठा” सुना था, तब मलकीत सिंह ने मेरे युवा दिनों के दौरान इसका रीमिक्स बनाया था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं उनके जैसे किसी व्यक्ति के साथ कभी कॉलेब्रेट कर पाऊंगा।

लगभग आठ साल पहले, उन्होंने मेरे एल्बम इंटरनेशनल विलेजर में गाया था लेकिन कुछ कारणों से, हम उस गाने का वीडियो नहीं बना सके। तो यह सहयोग एक बार फिर बड़े पैमाने पर हो रहा है। मैं बहुत उत्साहित हूं कि मलकीत सिंह इस गाने के लिए हमारे साथ शूटिंग कर रहे हैं। यह मेरे लिए बहुत बड़ा अनुभव था। मुझे यकीन है कि हर कोई इस पुराने और नए संयोजन को पसंद करेगा क्योंकि हमने मलकीत पाजी की हुक लाइन को बरकरार रखा है लेकिन संगीत, बीट्स और मेरी कविता बिल्कुल नए ज़माने की हैं।

साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को अपना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है।

वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं जिसका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.