FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

सलमान खान के जन्मदिन पर अवसर, प्रशंसकों ने देशभर में मनाया जश्न!

0 439

 

 

सलमान खान के जन्मदिन पर अवसर, प्रशंसकों ने देशभर में मनाया जश्न!*

सुपरस्टार सलमान खान का जन्मदिन दुनियाभर में उनके प्रशंसकों के लिए किसी जश्न से कम नहीं है। अपने पसंदीदा आइकॉन के लिए प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है जहाँ सभी केक काटकर और नाचते-गाते हुए देशभर में सलमान के जन्मदिन का जश्न मना रहे है।

देश के विभिन्न हिस्सों में प्रशंसक केक काटकर आज सलमान का जन्मदिन मना रहे है। गुजरात के कच्छ, गांधीधाम, मोडासा, मेहसाणा, राजकोट, नवसारी, वापी, भुवनेश्वर, झाँसी, नासिक, भयंदर, बड़ौदा, इंदौर, नागपुर, रांची, दिल्ली से लेकर गुड़गांव तक पूरे देश में भाई के 54वें जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा है। देशभर में उत्साह का माहौल देखने मिल रहा है जहाँ अभिनेता के प्रसिद्ध डायलॉग से ले कर ‘भाईजान’ नामक प्लेकार्ड का बोलबाला देखने मिल रहा है।

कई शहरों में प्रशंसकों को सलमान खान की फिल्मों की धुन पर नाचते देखा गया और कुछ प्रशंसकों को सलमान खान की टी-शर्ट और उनके पोस्टर ले जाते हुए भी देखा गया है!

इस तथ्य के बारे में कोई संदेह नहीं है कि भाई के प्रशंसक केवल एक फैन ग्रुप नहीं हैं, बल्कि एक पूरा समुदाय अपने आइकन के लिए समान भावना और प्रेम साझा करता है।

यह वास्तव में सलमान के लिए दोहरे जश्न का समय है क्योंकि उनकी हालिया रिलीज, दबंग 3 उनके प्रशंसकों के बीच हिट साबित हो रही है। “दबंग 3” बॉलीवुड की सफ़ल दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और किचा सुदीप मुख्य भूमिका निभा रहे है। वही, दबंग 3 के साथ महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही है।

हाल ही में रिलीज़ हुई दबंग 3 को खूब सराहना मिल रही है और बॉक्स ऑफिस पर फ़िल्म का दबदबा देखने मिल रहा है।

यह फ़िल्म प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है और सिनेमाघरों में सभी का खूब मनोरंजन कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.