FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

सुपरस्टार सलमान खान ने इंडस्ट्री में यादगार व शानदार 30 साल किये पूरे!

0 488

सुपरस्टार सलमान खान और उनके प्रशंसकों के लिए आज एक बड़ा दिन है क्योंकि अभिनेता ने इंडस्ट्री में बेमिसाल 30 साल पूरे कर लिए हैं!

बॉलीवुड के कुछ सर्वश्रेष्ठ सिनेमाई अनुभवों के साथ सभी आयु वर्ग के दर्शकों का मनोरंजन करने के तीस वर्षों में सलमान खान ने खुद के लिए एक लीग स्थापित कर ली है।

तीन दशकों के दौरान, सलमान ने बजरंगी भाईजान और सुल्तान जैसी कुछ प्रतिष्ठित फिल्में दीं, जिन्हें आज भी पसंद किया जाता हैं और दोनों ही फिल्में 300 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं है। अन्य फिल्मों के अलावा, सलमान खान की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में किक, भारत और प्रेम रतन धन पायो भी शामिल हैं, जो सभी 200 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बनाने में सफ़ल रहीं थी।

अभिनेता इस इंडस्ट्री में सबसे बड़े और लॉयल फैनबेस का आनंद लेते है जो यही दर्शाता है कि सुपरस्टार की पहुंच सिर्फ़ बॉक्स ऑफिस आंकड़ो तक सीमित नहीं है। यही नहीं, सलमान खान एक मानवतावादी हैं और अपने ’बीइंग ह्यूमन’ फाउंडेशन के माध्यम से, उन्होंने पूरे भारत में लाखों लोगों की मदद की है।

सुपरस्टार की हालिया रिलीज़ “दबंग 3” ने बॉक्स ऑफिस पर सभी का दिल जीत लिया है और 150 करोड़ की कमाई के करीब पहुंच गई है। एक दिलचस्प तथ्य यह है कि यह सलमान की पंद्रहवीं लगातार ऐसी फिल्म है जिसने अपने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

Link – https://www.instagram.com/p/B6pYjMZHCs3/

Leave A Reply

Your email address will not be published.