यह दीवाली अभिनेत्री Deepika Padukone के लिए बेहद खास है क्योंकि पीएम मोदी की पहल ‘भारत की लक्ष्मी’ के लिए दीपिका ध्वजवाहक बन गईं है। अभिनेत्री ने स्पोर्ट्स आइकन पी.वी सिंधु के साथ अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है।
वीडियो में, पी.वी सिंधु के साथ अभिनेत्री इस पहल के बारे में बात कर रही है जिसका उद्देश्य देश भर में महिलाओं द्वारा किए गए सराहनीय काम को सामने लाना हैं।
इस इवेंट के लिए Deepika Padukone से बेहतर कोई ओर नाम नहीं हो सकता था क्योंकि अभिनेत्रीने न केवल बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है बल्कि अपने अभिनय कौशल और विश्वभर में मौजूद अपने प्रशंसकों की विशाल संख्या के साथ अभिनेत्री ने वर्ल्ड मैप पर भी भारत का नाम रोशन किया है।
Deepika Padukone एक कलाकार और एक मानवतावादी के रूप में दुनिया भर में लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
वह मानसिक बीमारियों से निपटना जानती है और लिव लव लाफ फाउंडेशन की संस्थापक हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ‘क्लोसेट’ नामक पहल की शुरुआत की है, जहां वह अपने व्यक्तिगत कलेक्शन से कपड़ो की नीलामी करती है और उससे जमा हुई आय का इस्तेमाल वह फाउंडेशन के लिए करती है।
Deepika Padukone जल्द मेघना गुलज़ार की ‘छपाक’ में नज़र आएंगी, जो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है और यह फ़िल्म दीपिका द्वारा निर्मित भी है।
