
संगीत सेंसेशन Yo Yo Honey Singh को अपने खूबसूरत संगीत क्रिएशन के लिए दुनिया भर में सरहाया जाता है और हाल ही में गायक ने बैंकाक में एक दिवाली कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया है जहाँ हनी सिंह अपने देसी मूव्स की झलक साझा करते हुए भांगड़ा पर थिरकते हुए नज़र आये।
Honey Singh ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी झलक साझा की है और लिखते है,” SOUND CHECK DIWALI CONCERT BANGKOK”
Yo Yo Honey Singh ने बैंकाक में अपने अन्य गानों के साथ ब्लू आईज, अंगरेजी बीट, मखना जैसे सुपरहिट गानों पर भी परफॉर्म किया और प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर था जो गायक के साथ सुर में सुर मिलाने से खुद को रोक नहीं पाए।
हाल ही में, गायक ने आईफा में ‘बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन’ के लिए अवार्ड जीता था, जो उन्हें फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में उनके सराहनीय संगीत निर्देशन के लिए दिया गया था। इतना ही नहीं, रॉकस्टार को उनके क्लासिक हिट गीत ‘गुड़ नालो इश्क मीठा’ के रीक्रिएशन के लिए अपार सराहना मिली है, जिसे रिलीज के कुछ ही समय में लाखों बार देखा जा चुका था।
कुछ दिन पहले, Yo Yo Honey Singh को उनके प्रशंसकों ने हांगकांग में घेर लिया था जहाँ संगीतकार ने अपने हिट गीत चार बोटल वोडका पर लाइव परफॉर्म करते हुए एक बार फिर सभी को अपना दीवाना बना लिया था। विदेशी देश में भी इतने सारे प्रशंसकों को देखना, संगीत निर्देशक के लिए एक भावुक लम्हा था जिसका एक वीडियो यो यो हनी सिंह ने शेयर भी किया था।
Yo Yo Honey Singh के लिए अपने सफल गीत मखना, उर्वशी और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सोनू के टीटू की स्वीटी एल्बम के साथ साल 2018 सुपरहिट रहा है। इस वर्ष भी उन्होंने हमें खड्के ग्लासी और गुड़ नालो इश्क मीठा के साथ पार्टी एंथम दिए है, जिसके बाद अब हम उनके आगामी गानों के लिए उत्साहित है।
Yo Yo Honey Singh के आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में सुनकर प्रशंसक ओर अधिक उत्साहित हो गए है और अब उनके गानों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
