FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

यो यो हनी सिंह का नया गाना “ठुमका” हुआ रिलीज़

0 640

रॉकस्टार यो यो हनी सिंह अपने बेहतरीन  गानों के लिए दुनियाभर में जाने जाते है और ये ही वजह है कि यो यो के गाने जनता के बीच ख़ासा लोकप्रिय है। हाल ही में म्यूजिक सेंसेशन हनी सिंह को फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए आईफा अवार्ड से सम्मानित किया गया था और इस पुरस्कार को अपने नाम करने के बाद, हनी सिंह ने एक बार फिर अपनी दमदार वापसी कर ली है।

फ़िल्म “पागलपंती” से हनी सिंह का बहुप्रतीक्षित गीत “ठुमका” रिलीज हो गया है जिसे सुनने के बाद आप भी ठुमके लगाने से खुद को रोक नहीं पाएंगेl इस  गाने को सुनकर  आपके कदम खुद ब खुद थिरकने लगेंगेl  यो यो हनी सिंह का यह नया गाना दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।

यो यो हनी सिंह के प्रशंसकों की संख्या सिर्फ़ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अनगिनत हैं। हाल ही में, संगीत निर्देशक ने हांगकांग और बैंकॉक में कई संगीत समारोहों में अपनी परफॉर्मेंस से विदेशी ज़मीन पर अपना जादू बिखेर दिया था जहां हनी सिंह अपने फैंस से घिरे नज़र आये थे!

हनी सिंह के लिए अपने सफल गीत मखना, उर्वशी और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सोनू के टीटू की स्वीटी एल्बम के साथ साल 2018 सुपरहिट रहा है। इस वर्ष भी उन्होंने हमें खड्के ग्लासी और गुड़ नालो इश्क मीठा के साथ पार्टी एंथम दिए है और अब “ठुमका” के साथ हम एक बार फिर यो यो के फैन हो गए है!

यो यो हनी सिंह के आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में सुनकर प्रशंसक ओर अधिक उत्साहित हो गए है और अब उनके गानों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.