Salman Khan ने फ्रंट लाइन योद्धाओं की मदद में हाथ बढ़ाया आगे, मुंबई पुलिस के बीच हैंड सैनिटाइज़र किया डोनेट !

महामारी के बीच, मेगास्टार Salman Khan ने एक बार फिर अपना समर्थन दिया है और इस बार अभिनेता मुंबई के फ्रंट लाइन योद्धाओं के लिए आगे आये है. सुपरस्टार ने हाल ही में एक पर्सनल केअर ब्रांड ‘FRSH’ लॉन्च किया था.
आज के समय में इसकी उच्च मांग को देखते हुए, सलमान ने उदारतापूर्वक अपने ब्रांड ‘FRSH’ का हैंड सैनिटाइज़र, मुंबई पुलिस विभाग में दान किये है. इस कठिन समय में विभिन्न दान करने के लिए अभिनेता को सलाम है. अतीत में सलमान ने जरूरत पड़ने पर देश के जरूरतमंद लोगों के लिए हर संभवतः मदद की है.
युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने अभिनेता और उनकी दयालुता के बारे में अच्छी बातें लिखते हुए साझा किया,”Thank you @BeingSalmanKhan bhai for being there for our frontline warriors, thank you @CMOMaharashtra @AUThackeray ji @MumbaiPolice @CPMumbaiPolice for being there for one and all…FRSH sanitisers to be distributed to all our frontline warriors in the Police Dept 🙏🏻”
Thank you @BeingSalmanKhan bhai for being there for our frontline warriors, thank you @CMOMaharashtra @AUThackeray ji @MumbaiPolice @CPMumbaiPolice for being there for one and all…FRSH sanitisers to be distributed to all our frontline warriors in the Police Dept 🙏🏻 pic.twitter.com/y51qvFVLgg
— Rahul.N.Kanal (@Iamrahulkanal) May 29, 2020
एक अन्य फैन लिखते है, “The #SalmanKhan Man with the golden heart that’s why he most lovable superstar in country hattoff God bless you. always love 🙌😍😘 #BeingHuman”
The #SalmanKhan Man with the golden heart that's why he most lovable superstar in country hattoff God bless you. always love 🙌😍😘 #BeingHuman pic.twitter.com/4brVwbbti2
— 🙅🏼Prachi (@iPrachi_SK) May 29, 2020
सलमान इन दिनों अपने पनवेल फार्महाउस में हैं, लेकिन जरूरत के इस समय में, उन्होंने मुंबई पुलिस तक पहुंच सुनिश्चित करने और सहायता करने का प्रयास किया है, जो शहर के लोगों के लिए पूरी सावधानी से काम कर रहे हैं.
अपने इस परोपकारी स्वभाव के कारण सलमान खान लाखों लोगों के दिलों में बसते हैं और यही वजह है कि उनके प्रशंसकों की संख्या अनगिनत है.
