‘Kehne Ko Humsafar Hain’ के तीसरे सीजन में रोहित के जीवन की तीसरी महिला आख़िर कौन है? आइए पता करें!
रोमांटिक ड्रामा सीरीज़ ‘Kehne Ko Humsafar Hain’ अब अपने तीसरे सीज़न के साथ वापसी के लिए तैयार है.

पहले दो सीज़न के साथ अपार लोकप्रियता हासिल करने के बाद, रोमांटिक ड्रामा सीरीज़ ‘Kehne Ko Humsafar Hain’ अब अपने तीसरे सीज़न के साथ वापसी के लिए तैयार है जिसमें दर्शकों के लिए एक अन्य शानदार कहानी पेश की जाएगी।
शो के तीन नायक रोहित, अनन्या और पूनम के बीच उलझनों को आगे बढ़ते हुए, तीसरे सीज़न को 6 जून को दोपहर 12 बजे ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 के ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ किया जाएगा!
तीसरे सीज़न में रोहित के जीवन में एक नए प्यार अमायरा के संग शुरू होने के साथ अधिक जटिल कहानी में उलझता हुआ दिखाई देगा। अमायरा का किरदार अन्य पात्रों के जीवन में कैसे फिट बैठता है, यह देखने के लिए दर्शकों के बीच प्रत्याशा अपने चरम पर है!
पहली झलक से वह एक बेपरवाह और अपनी दुनियां में रहने वाली किरदार की तरह नज़र आ रही है जिसने उस समय रोहित के जीवन में एंट्री ली है जब उनकक जीवन पहले से ही अशांत है और वह काफ़ी कुछ झेल चुका है।
हाल ही में, ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 ने अपने सोशल मीडिया पर अमायरा के किरदार का एक परिचयात्मक वीडियो पोस्ट किया है जिसे अभिनेत्री अदिति वासुदेव निभा रहीं है। वे लिखते है:
ऐसा कहा जाता है कि लड़कियों को बुरे लड़के पसंद है!
शायद इसीलिए अमायरा को रोहित का यह नया बुरा अवतार पसंद है।
वह युवा, बोल्ड और जटिल है, जो रोहित को एना की याद दिलाता है।
लेकिन अभी भी उसके बारे में बहुत कुछ जानना बाकी है और वह रोहित के जीवन में वह कौनसा तूफ़ान ले कर आती है यह देखना बाकी है।
यहां तक कि कंटेंट क्वीन एकता कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया पर अमायरा के किरदार का परिचयात्मक वीडियो साझा किया है, जिसे वह अपना पसंदीदा जटिल किरदार में से एक मानती है। उन्होंने आगे पोस्ट करते हुए लिखा:
“Amaaira
My fav complex character! Thrill issues kicks on d surface ‘ v f#*cked up’…but as d layers open d obsession unfolds she is d stark reality of someone with mental health issues …she garbs her vulnerability with nonchalance! I’m thankful to so many female writers (with d fear sounding gender-biased) who r etching these wonderful greys in women ! U alllllll r faaaaab!”
यह देखना रोमांचकारी होगा कि रोहित और अमायरा की केमिस्ट्री कैसे सामने आती है और यह अन्य किरदार खासकर अनन्या और पूनम के अनुपात में कैसे फिट होगा, यह देखना दिलचस्प होगा। अमायरा का यह युवा बेपरवाह किरदार सभी अन्य किरदार के जीवन में तूफ़ान लाने के लिए तैयार है।
दर्शकों को यह देखने का इंतजार है कि ‘कहने को हमसफ़र हैं’ के तीसरे सीजन में इनकी ज़िन्दगी क्या मोड़ लेती है। तो आप भी अपनी तारीख को चिन्ह्ति कर लीजिए क्योंकि शो 6 जून को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
