हाल ही में, Prabhas अभिनीत फिल्म ‘Saaho’ के निर्माता और संगीतकार की प्रसिद्ध तिकड़ी शंकर एहसान लॉय सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग हो गए है।
सबसे पहले, संगीत के दुनियां की तिकड़ी ने अपने सोशल मीडिया पर ‘Saaho’ के निर्माताओं को शुभकामनाएं देते हुए इस खबर की घोषणा की थी। जिसके बाद, निर्माताओं ने भी तिकड़ी को शुभकामनाएं दीं, और इसी के साथ उन्होंने इस परियोजना के लिए अपने सहयोग को निष्कर्ष कर दिया है।
यूवी क्रिएशन्स के निर्माताओं ने अपने ट्विटर हैंडल पर औपचारिक घोषणा करते हुए लिखा,” Thank you @ShankarEhsanLoy for all the support.. Means a lot. One of the nicest people to work with. Looking forward to working with you all soon.
#Saaho”
Thank you @ShankarEhsanLoy for all the support.. Means a lot.
One of the nicest people to work with. Looking forward to working with you all soon.#Saaho— UV Creations (@UV_Creations) May 28, 2019
फ़िलहाल निर्माता फ़िल्म के संगीत पर काम कर रहे हैं जो भारत के दर्शकों का दिल जीत लेगा। वही, इससे जुड़ी अधिक जानकारी के साथ दर्शकों को जल्द ही अपडेट किया जाएगा।
सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है ‘Saaho’ में सुपरस्टार Prabhas अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री Shraddha Kapoor के साथ इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है।
‘Saaho’ में Prabhas और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।
गुलशन कुमार की टी-सीरीज़ और भूषण कुमार और यूवी क्रिएशन प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत ‘Saaho’ सुजीत द्वारा निर्देशित है और वामसी, प्रमोद और विक्रम द्वारा निर्मित है। Shraddha Kapoor और Prabhas अभिनीत फिल्म 15 अगस्त 2019 में रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं।
