FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो और मशहूर हस्तियों ने मज़ेदार बातचीत के साथ ‘पाताल लोक’ की रिलीज़ को किया चिन्हित!

0 403

एक बहुत ही अनोखे तरीके के साथ, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने सीरीज़ की कास्ट, हस्तियां और अन्य मशहूर नामों के बीच आज ट्विटर पर एक मजेदार बातचीत शुरू की गयी है। अमेज़ॅन प्राइम हैंडल द्वारा शुरू किए गए, ट्वीट पर एक श्रृंखला की शुरुवात की गई है जो हमें ‘पाताल लोक’ की दुनिया में ले जाता है।

प्रत्येक सेलिब्रिटी ने एक वाक्य पोस्ट किया है, जो एक पहली की तरह नज़र आ रहा है। यह सीरीज़ आज रिलीज़ हो गयी है, हम इस रहस्य को सुलझाने का इंतज़ार कर रहे हैं।

उनकी मज़ेदार बातचीत देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-

इस बारे में कलाकारों और मशहूर हस्तियों का क्या कहना है, जानिए यहाँ!

रंगनाथन माधवन कहते हैं, “कभी कभी ये #PatalLok की दुनियां।

शो के लीड, जयदीप अहलावत कहते हैं: “विचित्र सा एक खेल खेलती है …”

वरुण ग्रोवर कहते हैं: “जहाँ झूठ सच के साये में जीता है …”

ऋचा चड्ढा कहती हैं: “और सच बिचारा …”

राजकुमार राव कहते हैं “झूठ के नाकाब के पीछे …”

राधिका आप्टे कहती हैं, “अपना अस्तित्व ही खो बैठा है …”

गुल पनाग का कहना है कि,”क्योंकि ये दुनियां है सच और झूठ की …”

सीरीज़ के अभिषेक बनर्जी उर्फ़ हाथोदा त्यागी कहते हैं “… ये दुनीया है #PaatalLok की”

क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि इस बातचीत का तात्पर्य क्या है? देखिए यहाँ- “कभी कभी ये दुनियां विचित्र सा एक खेल खेलती है जहाँ झूठ सच के साये में जीता है और सच बिचारा झूठ के नक़ाब के पीछे अपना अस्तित्व ही खो बैठता है क्योंकि ये दुनियां है सच और झूठ की, ये दुनियां है #PaatalLok की है।”

यह तो सिर्फ एक झलक है! अमेज़ॅन प्राइम पर पाताल लोक की दुनिया देखना न भूले जो आज से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है!

Leave A Reply

Your email address will not be published.