कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के रिश्ते कैसे हैं ये हम वक्त वक्त पर खबरों से आपको पता चलता रहता है.लेकिन अब ये बॉन्डिंग फिर से बन रही है.कपिल ने एक इंटरव्यू में ये बात साफ साफ कह दी कि वो आने वाले वक्त मेें सुनील के साथ जरुर काम करना चाहेंगे.
एक वेबसाइट से बातचीत में कपिलने कहा, ‘हम एकदूसरे से मिलते हैं..हाल ही में गुरदास मान के बेटे की शादी में हमारी मुलाकात हुई. कई और मौके पर भी हम मिले. विवादों से दोस्ती खत्म नहीं होती है.कपिल ने आगे कहा कि, ‘सुनील एक शानदार कलाकार हैं. उनसे सीखने का मौका मिलता है’
कपिल ने कहा, ‘मैंने सुनील पाजी से बहुत सीखा है और आगे अगर कोई अच्छा प्रोजेक्ट आता है तो उनके साथ काम करने में मजा आएगा. फिलहाल मेरा शो अच्छा चल रहा है तो शायद कुछ दूसरे प्लेटफॉर्म्स के लिए सुनील पाजी को लेकर नया शो प्लान करूं’
गौरतलब है कि साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त कपिल-सुनील के बीच फ्लाइट में झगड़ा हो गया था. भारत लौटते ही सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया. सुनील के साथ कुछ और शो के कलाकारों ने भी कपिल का साथ छोड़ दिया था. इसके बाद कुछ समय के लिए शो बंद हो गया था. तब से ही कपिल और सुनील एक साथ काम करने को लेकर राजी नहीं हुए. लेकिन अब लगता है कि दोनों बहुत जल्द दिख सकते हैं.
(Source: Times Group)
