अंतरिक्ष की दुनिया पर बहुत सी फिल्में बनीं हैं जहां ग्राफिक्स का सहारा लेकर स्पेस को सिनेमा के परदे पर दिखाया जाता है. लेकिन हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज इससे कई कदम आगे निकलने की तैयारी में हैं. टॉम क्रूजन ने स्पेस में शूटिंग करने की तैयारी कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर और नासा एक एक्शन एडवेंचर फिल्म के लिए साथ काम करने वाले हैं.
फिल्म को लेकर बातचीत अभी शुरुआती दौर में है और कोई प्रोडक्शन हाउस इससे नहीं जुड़ा है. नासा एडमिनिस्ट्रेटर जिम ब्रिडेनस्टीन ने ट्विटर पर खबर को कंफर्म करते हुए लिखा,
“स्पेस स्टेशन पर टॉम क्रूज के साथ फिल्म पर काम करने को लेकर नासा एक्साइटेड है. नासा के इस महत्वाकांक्षी मिशन को हकीकत बनाने के लिए हमें पॉपुलर मीडिया की जरूरत है.”
NASA is excited to work with @TomCruise on a film aboard the @Space_Station! We need popular media to inspire a new generation of engineers and scientists to make @NASA’s ambitious plans a reality. pic.twitter.com/CaPwfXtfUv
— Jim Bridenstine (@JimBridenstine) May 5, 2020
