फैंस को लंबे समय से आमिर खान, करीना कपूर खान की लाल सिंह चड्ढा का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म को लेकर फैन इसलिए भी बहुत एक्साइटेड है क्योंकि इस फिल्म में पहली बार तीनों खान बिग स्क्रीन पर साथ दिख सकते हैं. जी हां खबर है कि आमिर खान स्टारर इस फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान अपने आइकॉनिक किरदारों को फिर निभाते नजर आएंगे. जी हां शाहरुख खान राज बनके और सलमान खान प्रेम बनके फैंस का दिल दोबारा जीतने के लिए तैयार हैं.
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि, ‘शाहरुख का हिस्सा 90 के दशक में सेट है और सुपरस्टार अपनी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के आइकॉनिक किरदार राज मल्होत्रा को फिर से निभाएंगे. कथित तौर पर, वीएफएक्स और प्रोस्थेटिक्स की मदद से शाहरुख का राज का किरदार फिर से जीवित किया जाएंगा. वहीं दूसरी ओर, यह बताया गया है कि सलमान खान भी ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए आमिर के साथ बातचीत कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, अभी यह तय नहीं हुआ है कि सलमान अपने किस किरदार को एक बार फिर पर्दे पर जीवंत करेंगे. उनके किरदार प्रेम ने 90 के दशक में ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ औक ‘हम साथ साथ हैं’ से दर्शकों को काफी लुभाया था. सूत्र का कहना है कि दर्शकों में एक्शन से लेकर रोमांस और सलमान के प्रति दीवानगी है. उनके किरदार को जल्द ही अंतिम रूप देने की उम्मीद है.
