FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

Hrithik Roshan है ,भारतीय क्रिकेटर दीपक चहर के पसंदीदा हीरो l

0 640

भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर ने हालही में साझा किया की ऋतिक रोशन उनके पसंदीदा अभिनेता है और Hrithik Roshan की हालिया रिलीज फिल्म “वॉर” है उनकी सबसे पसंदीदा फिल्म l

मिलेनियल सुपरस्टार Hrithik Roshan अपनी फिल्मों की बैक टू बैक सफलताओं का खूब आनंद ले रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अभिनेता ने कभी अपने दर्शकों को निराश नहीं किया और हमेशा दमदार परफॉर्मेंस के साथ मनोरंजन करते आये है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में, भारतीय क्रिकेटर दीपक चहर ने कहा, “मैं यह बात सभी से कहता हूं कि Hrithik Roshan मेरे पसंदीदा हीरो हैं क्योंकि वह एक योग्य हीरो हैं। एक अभिनेता की परिभाषा यह है कि अभिनेता के पास अच्छा लुक और बॉडी के साथ-साथ उन्हें अभिनय और डांस आना चाहिए और Hrithik Roshan के पास यह सब गुण है और वह मेरा पसंदीदा हीरो है और मुझे उसकी फिल्म वॉर पसंद है। ”

अभिनेता की हालिया एक्शन फिल्म वॉर में उनका किरदार ‘कबीर’ एक त्वरित हिट बन गया है जिसे प्रशंसकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा हैं। फिल्म अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ एक रिकॉर्ड ब्रेकर बन गई है और दर्शक सिर्फ ऋतिक रोशन की परफेक्ट बॉडी और डांस मूव्स के दीवाने नहीं है बल्कि सबसे महत्वपूर्ण बात, एक अभिनेता के रूप में उनके जबरदस्त अभिनय ने भी सभी का दिल जीत लिया है।

निस्संदेह, Hrithik Roshan ने “सुपर 30” के बाद अपने चुनौतीपूर्ण फिजिकल ट्रांस्फोर्मेशन के साथ हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

सुपरस्टार Hrithik Roshan की “वॉर” बॉक्स ऑफिस पर 317 करोड़ की कमाई के साथ, साल 2019 की अब तक का सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.