मैग्नम ओपस ‘साहो’ की रिलीज़ तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, मेकर्स ने फिल्म के किरदारों का अलग-अलग पोस्टर रिलीज करना शुरू कर दिया है और आज “रॉय” के किरदार में हमें जैकी श्रॉफ से परिचित करवाया गया है जो हमेशा की तरह भयभीत कर देने वाले लुक में नज़र आ रहे है।
पोस्टर को ‘साहो’ के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा,”He won’t leave you with many choices! 👊
Exuding intrigue & charm, here comes the new character poster of #ROY ft
@bindasbhidu!
#SaahoTrailer out on 10th August! #30AugWithSaaho”.
फ़िल्म से करैक्टर पोस्टर रिलीज करने के अलावा, फैन्स सुपरस्टार प्रभास से मिलने के लिए उत्साहित हैं, जो जल्द ही “साहो” के ट्रेलर लॉन्च के लिए पांच शहरों के दौरे पर रवाना होंगे। अभिनेता ट्रिलर लॉन्च के लिए मुंबई, चेन्नई, कोच्चि, बैंगलोर और हैदराबाद का रुख करेंगे जहां वह अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करेंगे और साहो का ट्रेलर लॉन्च करेंगे।
सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है “साहो” में सुपरस्टार प्रभास अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।
“साहो” एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है तथा यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित किया है। श्रद्धा कपूर और प्रभास अभिनीत फिल्म 30 अगस्त 2019 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
Trending
- Drishyam The Conclusion का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 4 दिन में ₹300 करोड़ पार
- Optimystix Entertainment का Game Changer दांव
- Lata Mangeshkar कैसे बनीं गायिका?
- क्या The Vvaan बन सकती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की बड़ी Comeback Film?
- ‘ये प्रेम मोल लिया’ शादी और प्रेम के रंग में रंगी सूरज बड़जात्या की दुनिया
- Movie Review Mrs : इतनी ज़रूरी फ़िल्म है कि इसे जितनी भाषाओं में बनाया जाय कम है
- Abhishek Banerjee reveals that real reason to do a special cameo in Rajkummar Rao’s debut production, Toaster; reveals he didn’t even give a second thought before saying yes
- Singer & Actress Lisa Mishra to perform with Global Icon Ed Sheeran in Delhi on February 15
- A STAR STUDDED WORLD PREMIERE FOR MARVEL STUDIOS’ “DEADPOOL & WOLVERINE” IN NEW YORK
- Aditya Seal expresses excitement and admiration for co-star Akshay Kumar in upcoming comedy drama “Khel Khel Mein”
