सुपर 30 और वॉर के साथ एक के बाद एक ऐसे लगातार दो सुपर हिट फिल्में देने के बाद, Hrithik Roshan का नाम अब सफलता के साथ पर्याय बन गया है। यह साल निश्चित रूप से मिलेनियल सुपरस्टार Hrithik Roshan के नाम रहा है और हाल ही में आई खबरों के साथ, उनकी हालिया रिलीज वॉर ने सिनेमाघरों में रिलीज के 50 सफल दिन पूरे कर लिए है।
Hrithik Roshan इस साल 100 से अधिक दिनों तक सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करते रहे है। पहले, सुपर 30 ने 50 दिनों का सफ़र तय किया था और अब, वॉर ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिए है।
इसी के साथ, अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को जश्न मनाने का एक ओर मौका दे दिया है। इस साल की शुरुआत में सुपर 30 के बाद, अब Hrithik Roshan की वॉर ने भी बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे कर लिए हैं। किसी भी अभिनेता के लिए बॉक्स ऑफिस पर कम से कम एक फिल्म के साथ 50 दिनों का सफ़र तय करना बहुत ही दुर्लभ उपलब्धि मानी जाती है, लेकिन Hrithik Roshan ने केवल कुछ महीनों के अंतराल में दो बार यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल की है।
फ़िल्म वॉर में Hrithik Roshan ने एजेंट कबीर की भूमिका निभाई है जिसका शिकार टाइगर श्रॉफ करते है। अभिनेता ने फिल्म में कुछ बेहद खतरनाक स्टंट को आजमाया है जिसे प्रशंसकों द्वारा बेहद पसंद किया गया है। इस साल, प्रशंसकों को अपने पसंदीदा स्टार को दो अलग-अलग किरदारों में देखने का मौका मिला जहाँ कंटेंट का भी बोलबाला था और एक्शन की भी भरमार थी। और यही वजह है कि Hrithik Roshan की “वॉर” अभी भी कई सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक दर्शकों का मनोरंजन कर रही है।
इस साल की शुरुआत में Hrithik Roshan ने सुपर 30 के साथ एक ब्लॉकबस्टर हिट दी थी जिसमें बिहार के शिक्षक आनंद कुमार की समाज के प्रति जीत की कहानी को परदे पर उतारा गया था। अभिनेता ने फिल्म के लिए खुद को एक बिहारी गणित के शिक्षक के रूप में बदल दिया था जिसके लिए Hrithik Roshan को बेहद सरहाया गया था।
इस साल एक के बाद एक सफलता के साथ, हमने देखा कि Hrithik Roshan ने सुपर 30 के बाद जबरदस्त तरीके से खुद को परिवर्तित किया है और वॉर के साथ एक शानदार बॉक्स ऑफिस नंबर देने में सफ़ल रहे है। फिल्म एक सुपर-डुपर ब्लॉकबस्टर हिट रही है और 317 करोड़ की कमाई के साथ अभी भी दर्शकों का दिल जीत रही है।
