अंतराष्ट्रीय सिंगर Dua Lipa अपने कॉन्सर्ट के लिए इन दिनों मुंबई में है। मुंबई आने के बाद उन्होंने बॉलीवुड के किंग Shahrukh Khan से मुलाकात की है। Shahrukh Khan ने अपनी इस मुलाकात से, सोशल मीडिया पर दुआ के साथ फोटो शेयर करते हुए, भारत में उनका स्वागत किया और साथ ही, शनिवार को होने वाले कॉन्सर्ट के लिए शुभकामनाएं दी है।
किंग खान ने अपने सोशल मीडिया पर फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा,”नए नियमों से जीने का फैसला किया है और Dua Lipa से बेहतर यह कौन सिखा सकता है। बहुत ही प्यारी और खूबसूरत महिला हैं और उनकी आवाज़ भी। आज रात के कॉन्सर्ट के लिए मेरी तरफ से शुभकामनाएं। Dua Lipa अगर तुम चाहो तो, मेरे सिखाये हुए स्टेप्स स्टेज पर आज़मा सकती हो।”
Shahrukh Khan से मिलने आने से पहले, Dua Lipa मुंबई के फेमस ट्रैफिक जाम में फंस गई थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रैफिक की फोटो शेयर करते हुए लिखा,”मुंबई के ट्रैफिक जाम जैसा कुछ नहीं!” इस फोटो में वह अपनी कार से बाहर देखते हुए नजर आ रही हैं।
सिंगर Dua Lipa, केटी पेरी के साथ वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल के लिए भारत आईं हैं। यह फेस्टिवल 16 नवंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित किया गया है।
Trending
- सैयामी खेर ने इंडस्ट्री में पूरे किए 10 साल: “शूटिंग के पहले दिन जैसा जुनून और उत्साह आज भी”
- Drishyam The Conclusion का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 4 दिन में ₹300 करोड़ पार
- Optimystix Entertainment का Game Changer दांव
- Lata Mangeshkar कैसे बनीं गायिका?
- क्या The Vvaan बन सकती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की बड़ी Comeback Film?
- ‘ये प्रेम मोल लिया’ शादी और प्रेम के रंग में रंगी सूरज बड़जात्या की दुनिया
- Movie Review Mrs : इतनी ज़रूरी फ़िल्म है कि इसे जितनी भाषाओं में बनाया जाय कम है
- Abhishek Banerjee reveals that real reason to do a special cameo in Rajkummar Rao’s debut production, Toaster; reveals he didn’t even give a second thought before saying yes
- Singer & Actress Lisa Mishra to perform with Global Icon Ed Sheeran in Delhi on February 15
- A STAR STUDDED WORLD PREMIERE FOR MARVEL STUDIOS’ “DEADPOOL & WOLVERINE” IN NEW YORK
