FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

‘Malang’ के निर्माता ने आदित्य रॉय कपूर के जन्मदिन पर सेट से एक्सक्लूसिव तस्वीर की शेयर!

0 516

आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की आगामी फिल्म ‘Malang’ पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है। आदित्य को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए, आज फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की मुख्य जोड़ी की तस्वीर शेयर की है।

आदित्य रॉय कपूर ने काम करते हुए अपना जन्मदिन मनाया है और वे सुबह से ही फिल्म की डबिंग में व्यस्त थे।

निर्माताओं द्वारा साझा की गई तस्वीर में आदित्य और दिशा एक पार्टी बैकड्रॉप में नज़र आ रहे है जो गोवा का दृश्य है। यह एक बेहद खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीर है जिसमें दिशा और आदित्य की जोड़ी बिल्कुल परफ़ेक्ट नज़र आ रही है।

‘Malang’ साल 2020 में वेलेंटाइन डे पर रिलीज़ होगी। फिल्म में अनिल कपूर और कुणाल केमू भी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे।

मलंग का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी द्वारा निर्मित, यह फ़िल्म ‪14 फरवरी 2020‬ में रिलीज़ होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.