एक्टर वरुण धवन के करोड़ों फैंस हैं..उनकी फिल्में भी खूब धमाल मचाती हैं। और ये खबर उनके फैंस के साथ साथ उन लोगों के लिए भी है जो ये समझते हैं कि स्टार्स अपनी दुनिया में इतने बिजी होते हैं कि उन्हे आस पास या कॉमन मैन के बारे में जानने की कोई दिलचस्पी नहीं होती…आपको बता दें कि वरुण हाल में मनाली में थे अपनी फिल्म अक्टूबर की शूटिंग के सिलसिले में। फिल्म अक्टूबर को डायरेक्ट कर रहे हैं विकी डोनर, मद्रास कैफे, पीकू और पिंक जैसी बेहतरीन फिल्म बनाने वाले शुजित सिरकार. इस शूट से थोड़ा वक्त निकालकर वरुण पहुंचे मनाली के एक लोकल कैफे में…और यहां उन्हें आकर बहुत अच्छा लगा। वरुण ने यहां की नूडल्स और चाय ली और अपने इस एक्सपीरियेंस को सोशल मीडिया के जरिेए लिखा..और कहा…
” अगर आप में से कोई मनाली आये तो प्लीज़ जंगल जंक्शन कैफे आना मत भूले.. आप यहां पायेंगे प्यारे से कप में नूडल्स और चाय…और इनसे भी बढ़कर मिलेंगे एक लाजवाब फैमिली से..जो इस कैफे को चलाते हैं “
ये लिखते हुए वरुण ने ये तस्वीर भी शेयर की।

वरुण ने आगे लिखा कि वो आज से इस कैफे के अनऑफिशियल ब्रैंड एंबेसेडर हैं…उन्होने कहा कि कैफे के मालिक ने ऐसा करने को मुझसे नहीं कहा लेकिन मैं करना चाहता हूं क्योंकि ये सुपरकुल हैं।
गौरलतब है कि वरुण की फिल्म अक्टबर की शूटिंग जोरों शोरों से जारी है..दिल्ली शेड्यूल के बाद फिल्म की शूटिंग मनाली में हुई..फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज़ होगी। वैसे वरुण ने अपनी इस पहल से ये बता दिया कि स्टार और उनके दर्शकों के बीच दूरी कम की जा सकती है जिसके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत भी नहीं। फिल्म सिटी वर्ल्ड को वरुण का ये अंदाज़ काफी पसंद आया।
