सहस्राब्दी के सुपरस्टार Hrithik Roshan, जिन्होंने अपने विविध शिल्प और अविश्वसनीय परफॉर्मेंस के साथ एक मुकाम हासिल कर लिया है, वह हाल ही में एक कार्यक्रम का हिस्सा बने थे जहां उन्हें अपने सैकड़ों प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था।
Hrithik Roshan के लिए हाहाकार लगा रही भीड़ को देख कर अभिनेता एकदम अचंभित थे, जिस पर अभिनेता ने साझा किया,”इतने गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और उदयपुर वापस आ कर खुशी महसूस हो रही है। मैं इतने सालों बाद यहां आया हूं … मैंने अपनी एक फिल्म के लिए यहां शूटिंग की थी, यहां आकर बहुत खुश हूं और आप सभी से प्यार करता हूं, अब आपके साथ बातचीत करके बहुत खुशी महसूस हो रही हूं। “
जब उन्हें पता चला कि धूप में 845 से अधिक लोग उनका इंतजार कर रहे हैं, तो Hrithik Roshan ने साझा किया,”845 लोग इंतजार क्यों कर रहे है? मेरा मूड कर रहा है कि मुझे भी उनके साथ बैठना चाहिए। ” तब अभिनेता ने सूरज की तरफ कदम रखा ताकि वह अपने प्रशंसकों के करीब महसूस कर सके और उनके साथ बातचीत कर सके। अपनी विनम्रता के लिए जाने जाने वाले Hrithik Roshan ने हमेशा अपने दर्शकों और प्रशंसकों से मिलने वाले प्यार की सराहना की है।
सुपर 30 और वॉर में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के साथ Hrithik Roshan के लिए वर्ष 2019 शानदार रहा है। उनके दोनों किरदारों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है जिसके बाद, प्रशंसक अब एक बार फिर अपने पसंदीदा स्टार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

