फिल्म ‘Dabangg 3’ के निर्माताओं ने आज रिलीज़ हुए गाने “यू करके” के साथ निश्चित रूप से मनोरंजन का स्तर एक पायदान ऊपर कर दिया है। आज के इस वीडियो में चुलबुल और ‘सेक्सी’ रज्जो पांडे की केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है l दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को स्वयं चुलबुल पांडे ने अपनी आवाज़ दी है जो इस ओर अधिक दिलचस्प बना देता है।
फ़िल्म से नया गाना शेयर करते हुए चुलबुल पांडे लिखते है,”Dekhiye Chulbul Pandey aur Rajjo ka ek naya naughty andaaz with #YuKarke”
सलमान खान और सोनाक्षी के डांस मूव्स के साथ चुलबुल और रज्जो के मस्तीभरे अंदाज़ ने निश्चित रूप से हमारा दिन अधिक सुहाना बना दिया है।
बीते दिन रिलीज हुए गाने के रंगीन और वाइब्रेंट टीज़र ने हमें सबसे जाबांज, निडर और प्यारे चुलबुल के लिए पहले से ही तैयार कर दिया था। वही, कहना गलत नहीं होगा कि “यू करके” ने हमारा वीकेंड अधिक खुशनुमा बना दिया है!
खैर, अब “यू करके” के वीडियो के साथ, हम चुलबुल पांडे के दिलचस्प हुक स्टेप पर झूमने से खुद को रोकने में असमर्थ हैं, जहां वैभवी मर्चेंट ने “दबंग 3” के साथ हमें निश्चित रूप से एक ओर रॉकिंग, ‘बिंदास’ व मजेदार डांस नंबर दे दिया है। आपने इससे पहले केवल गाना सुना था लेकिन अब वीडियो के साथ इसका आनंद लीजिए!
फिल्म का ज्यूकबॉक्स पहले ही रिलीज हो चुका है लेकिन इस वीडियो में चुलबुल और रज्जो की नटखट और चटपटी केमिस्ट्री आपका मन मोह लेगी। गीत के वाइब्स काफी मजेदार है और ‘किसिंग’ वाला हुक स्टेप बेहद अद्वितीय है जो निश्चित रूप से सभी के आकर्षण का केंद्र बनने के लिए तैयार है।
साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘Dabangg 3’ प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।
