
टाइगर के आने की जानकारी जैसे ही फैन को हुई तो उनकी भीड़ लग गई। हर कोई एक झलक पाने को बेताब दिखा। टाइगर और उनकी बेहेन कृष्णा ने अपने जिम का उद्घाटन किया और इस दौरान पत्रकारों से वार्ता भी की।
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के प्रति अपने प्यार की तरफ़ एक कदम आगे बढ़ाते हुए, अभिनेता अपनी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ मुंबई और बरेली में जिम खोलने के बाद देश के हर शहर में जिम खोलने की योजना बना रहे हैं।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ ने पिछले साल दिसंबर 2018 में मुंबई शहर में अपने पहले एमएमए जिम की शुरुआत की थी जिसे मुंबई की जनता द्वारा ख़ासा पसंद किया जा रहा है। और अब इस साल बरेली शहर में अपना दूसरा जिम का उद्धघाटन किया है जो बरेली वासियों के एक अच्छा मौका है क्योंकि एमएमए मैट्रिक्स के जरिये उन्हें उच्च तकनीक मशीन और एमएमए जैसी सेल्फ़-डिफेंस एक्टिविटी सीखने का अवसर मिलेगा।
टाइगर श्रॉफ अपने डांसिंग स्किल्स के लिए ही नहीं बल्कि अपनी परफ़ेक्ट बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। साथ ही, अभिनेता अपने जोखिम भरे एक्शन दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है।
वही, कृष्णा श्रॉफ अक्सर अपनी टोंड बॉडी की तस्वीरें साझा कर के फ़िटनेस के प्रति लक्ष्य स्थापित करती रहती है।
