हनी सिंह के “गुड़ नालो इश्क मिठा” के महज 40 सेकंड ने इंटरनेशनल डांस कैम्प में दर्शकों को झूमने पर किया मजबूर!
इसमें कोई दो राय नहीं है कि हनी सिंह पॉप संगीत के बारशाह हैं और उन्होंने हर बार अपनी सूक्ष्मता साबित की है। और इस बार हनी सिंह ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल डांस कैंप में अपने नए गाने “गुड़ नालो इश्क मीठा” की नई बीट्स पर राजधानी को थिरकने पर मजबूर कर दिया है।
डांस कैंप में रैप स्टार एक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जो अपने नए गाने की एक झलक पेश करने के लिए वहां पहुंचे थे और इसे केवल 40 सेकंड के लिए वहाँ बजाया गया, जो दर्शकों को दीवाना बनाने के लिए काफ़ी थे।
यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना यह अनुभव साझा करते हुए लिखा, “गुड़ नालो इश्क़ मीठा के प्रमोशन के लिए भारत के सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय डांस कैम्प में पहुँचा यो यो। गाना केवल 40 सेकंड के लिए बजाया गया था और आप इसका जादू देख सकते हैं।
हनी सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने आधिकारिक पेज पर इस फेस्टिवल की झलक साझा करते हुए एक पोस्ट किया है। रॉकस्टार के मंच पर आते ही डांस फेस्टिवल में दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर था और इस मौके पर हनी सिंह ने 24 जुलाई को इस गाने के रिलीज़ होने की घोषणा की है। प्रशंसकों का उत्साह उस वक़्त दुगना हो गया जब यो यो हनी सिंह ने साझा किया कि डांस के सबसे बड़े कैम्प में साझा किये गए यह 40 सेकंड एक्सक्लुसिव थे।
यो यो का अगला सिंगल पुराने क्लासिक पंजाबी गीत ‘गुड़ नालो इश्क मिथा’ का एक रिक्रिएटेड वर्जन है, जिसे संगीतकार ‘यो यो रीमेक’ के नाम से संबोधित कर रहे है।
साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को अपना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है।
वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं जिसका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे है।