फ़िल्म दंगल के निर्देशक नितेश तिवारी और मॉम के निर्देशक रवि उदयावर अब 500 करोड़ के अनुमानित बजट के साथ “रामायण” का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं। लाइव-एक्शन नाटयरूपक हिंदी, तेलगू और तमिल त्रिभाषी फ़िल्म होगी जिसे 3डी में शूट किया जाएगा और तीन भाग के श्रृंखला के रूप में रिलीज किया जाएगा। त्रिभाषी फिल्म मधु मंटेना, अल्लू अरविंद और नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित की जाएगी।
यह फ़िल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती और पंजाबी फिल्मों के अभिनेताओं के साथ बनाई जाएगी क्योंकि “रामायण” के साथ निर्माता अखिल भारतीय और ग्लोबल दर्शकों को लक्षित कर रहे हैं।
यह स्वीकार करते हुए कि यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि रामायण भारतीय पौराणिक कथाओं में एक श्रद्धेय प्राचीन पाठ ही नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति का एक अभिन्न अंग है और आज अधिक रिलेवेंट है, नितेश तिवारी ने सूचित किया कि वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जो भी कहा और दिखाया गया है उस पर प्रामाणिकता का मोहर हो। फ़िल्म करने के अपने कारणों के बारे में बताते हुए, उनका कहना है कि उनका प्राथमिक फ़ोकस कहानी है और अगर यह एक फिल्म निर्माता के रूप में उन्हें चुनौती देती है, और ऐसे सहयोगी का साथ मिल जाता है जो उन्ही की तरह दृष्टि और जुनून साझा करते हैं, तो वह खुशी-खुशी टीम में शामिल हो जाते हैं। इस फ़िल्म में सभी तीन मानदंडों को पूरा किया गया है। “मधु और रवि सालों से दोस्त हैं, अल्लू सर और नमित लीजेंड हैं और श्रीधर की एक रचनाकार के रूप में शानदार पकड़ है। अब हम बस दुनिया पर कब्ज़ा करना चाहते है, ”नितेश ने कहा।
रवि उदयावर फिल्म का निर्देशन करने के लिए बहुत उत्साहित हैं, “मैंने अपनी दादी और माँ से ये कहानियाँ सुनीं और फिर यह अपने बच्चों को सुनाई है। राम, सीता और रावण की कहानी हर कोई जानता है, लेकिन इस फ़िल्म में कहानी बताने का यह तरीका, हमारी त्रयी को यादगार बना देगा और मैं इसे मूल रूप से सही रखते हुए इसे मज़ेदार और आकर्षक बनाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा हूँ।”
Trending
- सैयामी खेर ने इंडस्ट्री में पूरे किए 10 साल: “शूटिंग के पहले दिन जैसा जुनून और उत्साह आज भी”
- Drishyam The Conclusion का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 4 दिन में ₹300 करोड़ पार
- Optimystix Entertainment का Game Changer दांव
- Lata Mangeshkar कैसे बनीं गायिका?
- क्या The Vvaan बन सकती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की बड़ी Comeback Film?
- ‘ये प्रेम मोल लिया’ शादी और प्रेम के रंग में रंगी सूरज बड़जात्या की दुनिया
- Movie Review Mrs : इतनी ज़रूरी फ़िल्म है कि इसे जितनी भाषाओं में बनाया जाय कम है
- Abhishek Banerjee reveals that real reason to do a special cameo in Rajkummar Rao’s debut production, Toaster; reveals he didn’t even give a second thought before saying yes
- Singer & Actress Lisa Mishra to perform with Global Icon Ed Sheeran in Delhi on February 15
- A STAR STUDDED WORLD PREMIERE FOR MARVEL STUDIOS’ “DEADPOOL & WOLVERINE” IN NEW YORK
