बॉलीवुड की लीडिंग लेडी Deepika Padukone दुनियाभर में अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए जानी जाती है। Deepika Padukone न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरी दुनिया में एक आइकॉन और एक इंस्पिरेशन साबित हो रही हैं जिसका एक नमूना हाल ही में वडोदरा में आयोजित एक प्राइड परेड मार्च के दौरान देखने मिला।
गुजरात के शहर वडोदरा में हाल ही में LGBT समुदाय द्वारा एक प्राइड परेड का आयोजन किया गया था जहाँ Deepika Padukone का 2019 कांन्स और मेट गाला लुक काफी हिट रहा। इस विशेष परेड में समुदाय के कुछ लोग Deepika Padukone के कांन्स और मेट गाला ऑउटफिट में नज़र आये जो अपने ही अंदाज़ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
Deepika Padukone भी इंटरनेट पर फैली इन तस्वीरों को देख कर अपनी भावना व्यक्त करने से खुद को रोक नहीं पाई और इन तस्वीरों को देख कर अभिनेत्री ने साझा किया,”वडोदरा में प्राइड परेड मार्च के दौरान मेरे कांन्स और मेट गाला ऑउटफिट को उनके विज़न में देख कर बेहद खुशी महसूस हो रही है। मैने उनकी कुछ तस्वीरें देखी है और वे बेहद खूबसूरत लग रहे है।”
साल 2019 में, मेट गाला में एक शानदार प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद, अभिनेत्री Deepika Padukone ने फेस्टिवल डे कान्स 2019 के रेड कार्पेट पर अपने खूबसूरत लुक का जादू बिखेरते हुए एक बार फिर पूरी दुनिया को दीवाना बना लिया था।
हाल ही में एक पुरस्कार समारोह में, Deepika को “मिलेनियल ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मनित किया गया है जिसकी वह शतप्रतिशत हक़दार है। अभिनेत्री को बहादुर और बोल्ड पसंद के लिए जाना जाता है और इसके अलावा, वह सुपर रिलेटेबल और मज़ेदार भी है जो निस्संदेह उन्हें एक मिलेनियल स्टार बनाता है।
दीपिका जल्द ही अपनी आगामी फिल्म छपाक में एक एसिड पीड़ित-सर्वाइवर की भूमिका में नज़र आएंगी। फिल्म में विक्रांत मैसी भी अहम भूमिका में हैं। मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित, फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
इसके अलावा, अभिनेत्री ने पुष्टि की है कि वे रणवीर सिंह अभिनीत आगामी फिल्म ’83 में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभाएंगी। यह खूबसूरत जोड़ी अपनी शादी के बाद पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएंगे।
Trending
- सैयामी खेर ने इंडस्ट्री में पूरे किए 10 साल: “शूटिंग के पहले दिन जैसा जुनून और उत्साह आज भी”
- Drishyam The Conclusion का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 4 दिन में ₹300 करोड़ पार
- Optimystix Entertainment का Game Changer दांव
- Lata Mangeshkar कैसे बनीं गायिका?
- क्या The Vvaan बन सकती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की बड़ी Comeback Film?
- ‘ये प्रेम मोल लिया’ शादी और प्रेम के रंग में रंगी सूरज बड़जात्या की दुनिया
- Movie Review Mrs : इतनी ज़रूरी फ़िल्म है कि इसे जितनी भाषाओं में बनाया जाय कम है
- Abhishek Banerjee reveals that real reason to do a special cameo in Rajkummar Rao’s debut production, Toaster; reveals he didn’t even give a second thought before saying yes
- Singer & Actress Lisa Mishra to perform with Global Icon Ed Sheeran in Delhi on February 15
- A STAR STUDDED WORLD PREMIERE FOR MARVEL STUDIOS’ “DEADPOOL & WOLVERINE” IN NEW YORK
