#MeToo : लेखक वरुण ग्रोवर पर लगा यौन शोषण का आरोप , बचाव में आये अनुराग
हिंदी फिल्मों के मशहूर लेखक और कॉमेडियन वरुण ग्रोवर पर यौन उत्पीड़न यानी सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा है
इस पूरे मामले में फिल्मकार अनुराग कश्यप और नीरज घायवान ने भी ग्रोवर का बचाव किया है
हिंदी फिल्मों के मशहूर लेखक और कॉमेडियन वरुण ग्रोवर पर यौन उत्पीड़न यानी सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा है। यह आरोप एक महिला ने लगाया है ,उस महिला का आरोप है कि 2001 में जब वरुण बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे उस दौरान महिला को अलग जगह बुलाकर रिहर्सल करने की आड़ में महिला के साथ बदतमीजी और उसका यौन शोषण किया गया । लेकिन वरुण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चार पन्नों का एक लंबा चौड़ा बयान जारी किया है। इस मामले पर उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा की महिला के सारे आरोप झूठे हैं, वरुण ने कहा जिस म्यूजिकल क्लब का महिला जिक्र कर रही हैं वहां कभी मैं गया ही नहीं मैंने उनका शोषण नहीं किया है। वरुण ने आगे लिखा है मैं पूरी दृढ़ता से इन आरोपों को खारिज करता हूं ।ग्रोवर ने कहा इन अज्ञात स्क्रीनशॉट में समारोह से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। ऐसा लगता है कि मी टू अभियान के दौरान यह मेरी आवाज दबाने की कोशिश है। वरुण ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह किसी भी तरह की कानूनी या स्वतंत्र जांच के लिए पूरी तरह तैयार है ।
Here's my detailed statement about the completely fabricated, misleading, and defamatory allegations against me. Am absolutely willing to cooperate and clear my name. Let's not allow such agenda-driven tactics to derail this movement please. pic.twitter.com/VTFeIjygcl
— वरुण (@varungrover) October 9, 2018
वह इस पूरे मामले में फिल्मकार अनुराग कश्यप और नीरज दीवान ने भी ग्रोवर का बचाव किया है कश्यप ने लिखा मैं वरुण को काफी लंबे समय से जानता हूं इसलिए मैं उन पर लगे किसी भी आरोप को मानने से इनकार करता हूं
This man I have known so closely and so so long that I refuse to believe any allegations about him . #believethevictim and investigate the claims and also be careful to not let vested interests sabotage a long pending genuine movement https://t.co/A4bkVgF9Hb
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) October 9, 2018
वहीं नीरज ने कहा कि मैं वरुण को लंबे समय से जानता हूं मैं मान ही नहीं सकता क्यों ऐसा कुछ कर सकते हैं खैर वरुण पर लगे आरोप सही है या गलत यह तो जांच के बाद पता चलेगा >
I know Varun for the large part of my life. I can never believe he would do such a thing. Never. Those allegations reek of vindictive behavior and not a shred of truth in them. Absolutely, 100%, in solidarity with his statement below. https://t.co/99d7y2MYHI
— Neeraj Ghaywan (@ghaywan) October 9, 2018
लेकिन पूरे देश में और खास तौर पर बॉलीवुड में मी टू अभियान के तहत महिलाएं खोलकर सब की पोल खोल रही है और अपने ऊपर हुए अत्याचार के बारे में खुल कर बोल रही है
