FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

सोहम शाह की “तुम्बाड” ने पहले दिन कमाए 65 लाख रुपये

इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है

कोंकणस्थ ब्राह्मण की उत्कृष्टता और जीवनशैली की झलक प्रदान करते हुए, फिल्म के शानदार दृश्य दर्शकों को प्राचीन और सांस्कृतिक महाराष्ट्र के अंदरूनी हिस्सों की यात्रा पर ले जाएंगे।

0 1,094

आलोचकों और दर्शकों द्वारा प्रशंसित “तुम्बाड” अपनी रिलीज के पहले दिन 65 लाख रुपये की कमाई करने में सफ़ल रही है।

इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है और फिल्म के मुख्य अभिनेता सोहम शाह ने तलवार के बाद एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया हैं।

कोंकणस्थ ब्राह्मण की उत्कृष्टता और जीवनशैली की झलक प्रदान करते हुए, फिल्म के शानदार दृश्य दर्शकों को प्राचीन और सांस्कृतिक महाराष्ट्र के अंदरूनी हिस्सों की यात्रा पर ले जाएंगे।

कल्पना, एक्शन, भय और डर की झलक के साथ आनंद एल राय की तुम्बाड एक रोमांचकारी रोलर कॉस्टर सवारी की तरह होगी जो दर्शकों का मनोरंजन करते हुए मनुष्य के लालची व्यक्तित्व पर सवाल उठाते हुए नज़र आएगी।

फ़िल्म के ट्रेलर ने पौराणिक कथा और भय के एक दिलचस्प मिश्रण के साथ दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे।

सोहम शाह की यह बहू महत्वाकांक्षी परियोजना छह साल की रोलर कोस्टर सवारी की तरह रही है, जबकि आयनंद एल राय ने फिल्म को शैली-परिभाषित फिल्म के रूप में परिभाषित किया है।

कलर येलो प्रोडक्शंस और लिटिल टाउन फिल्म्स प्रोडक्शन के सहयोग के साथ, “तुम्बाड” इरोज इंटरनेशनल और आनंद एल राय की प्रस्तुति है। ‘फिल्म आई वेस्ट’ और ‘फिल्मगेट फिल्म्स’ द्वारा सह-निर्मित तुम्बाड सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.