FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ 30 अक्टूबर को बरेली में अपने दूसरे एमएमए जिम का उद्घाटन करेंगे !

0 490

साल 2019 निश्चित रूप से अभिनेता टाइगर श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ के लिए बेहद खास वर्ष रहा है। अपनी हालही में रिलीज वॉर की अभूतपूर्व सफलता और इस साल की शुरुआत में पहली एमएमए फाइट नाइट की सफलता के बाद, टाइगर अब अपनी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ 30 अक्टूबर को बरेली अपने दूसरे एमएमए जिम का उद्घाटन करेंगे !

30 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ दिल्ली से बरेली के लिए चॉपर लेंगे | और अपने
दूसरे विशेष एमएमए मान्यता प्राप्त जिम का उद्घाटन करेंगे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के प्रति अपने प्यार की तरफ़ एक कदम आगे बढ़ाते हुए, अभिनेता अपनी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ मुंबई में पहले जिम की सफलता के बाद देश के हर शहर में जिम खोलने की योजना बना रहे हैं।

अभिनेता टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ ने पिछले साल दिसंबर 2018 में मुंबई शहर में अपने पहले एमएमए जिम की शुरुआत की थी जिसे मुंबई की जनता द्वारा ख़ासा पसंद किया जा रहा है। और अब इस साल बरेली शहर में अपना दूसरा जिम शुरू कर रहे है जो बरेली वासियों के एक अच्छा मौका है क्योंकि एमएमए मैट्रिक्स के जरिये उन्हें उच्च तकनीक मशीन और एमएमए जैसी सेल्फ़-डिफेंस एक्टिविटी सीखने का अवसर मिलेगा।

टाइगर श्रॉफ अपने डांसिंग स्किल्स के लिए ही नहीं बल्कि अपनी परफ़ेक्ट बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। साथ ही, अभिनेता अपने जोखिम भरे एक्शन दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है।

टाइगर एक योद्धा की तरह बेहद फिट और मजबूत नज़र आते है। जिस सरलता से अभिनेता स्टंट परफॉर्म करते है, चाहे वो हवा में स्प्लिट करना हो या फिर मुक्केबाजी और बैकफ्लिप्स, यह सभी सुपर कूल और बेहद आसान नज़र आता है।

वही, कृष्णा श्रॉफ अक्सर अपनी टोंड बॉडी की तस्वीरें साझा कर के फ़िटनेस के प्रति लक्ष्य स्थापित करती रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.