Interview : “सुरिया फिल्म में बहुत रियल है और वह जानते है कि मुझे क्या चाहिए”,अमेज़ॉन प्राइम वीडियो की फ़िल्म सोरारई पोट्रू की डायरेक्टर सुधा कोंगारा ने किया साझा!

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की आगामी एक्शन ड्रामा ‘सोरारई पोट्रू’ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है और दर्शकों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। निर्देशक सुधा कोंगारा ने शेयर किया कि कैसे सुपरस्टार सुरिया उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे है और बेहद सहजता से अपने किरदार में ढल गए है।
सूरिया के चरित्र के बारे में बात करते हुए निर्देशक ने कहा, “वह फिल्म में बहुत रियल है और वह जानते है कि मुझे क्या चाहिए और उन्होंने उसमें अपना 200% एफर्ट लगाया है। वह सेट पर आने वाला पहले व्यक्ति हुआ करते थे और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से मेरा पूरा ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है।”
सिनेमा में एक जैसा टेस्ट होने के कारण निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी ने किस तरह एक दूसरे से कनेक्ट किया, इस बारे में बात करते हुए सुधा कहती हैं, “हम सिनेमा के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े है क्योंकि हम दोनों एक ही तरह का सिनेमा पसंद करते हैं। और मैं इस फिल्म में उनके प्रदर्शन से पूरी तरह से संतुष्ट हूं।”
लीड एक्टर सूरिया के पास अपने प्रशंसकों के लिए एक ख़ास सरप्राइज है जिसे हाल ही में घोषित किया गया था, जिसके बाद प्रशंसकों को पर्दे के गिरने और सरप्राइज से रहस्य उठने का इंतज़ार है।
Get ready to reach the skies! Share your signatures here: https://t.co/4OL4GIcA09 while we get ready for the launch 🚀 #SooraraiPottruOnPrime on Nov 12, @PrimeVideoIN #SudhaKongara @rajsekarpandian @gvprakash @Aparnabala2 @guneetm @sikhyaent @2D_ENTPVTLTD @SonyMusicSouth pic.twitter.com/LkskQLpJ8c
— Suriya Sivakumar (@Suriya_offl) November 2, 2020
‘सोरारई पोट्रू’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें सूर्या, मोहन बाबू, परेश रावल और अपर्णा बालामुरली ने अभिनय किया है। यह रिटायर्ड आर्मी कप्तान, कैप्टन जी. आर. गोपीनाथ के जीवन का एक काल्पनिक व्याख्यान होगा, जिन्होंने कम लागत वाली एयरलाइन, एयर डेक्कन की स्थापना की थी।
निर्देशक सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित, सोरारई पोट्रू को सूर्या के 2डी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और गुनीत मोंगा के सिखया एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित किया गया है और अमेज़न प्राइम वीडियो पर 12 नवंबर को विशेष रूप से प्रीमियर किया जाएगा।
