Interview Diljit Dosanjh : ना हिन्दी ना पंजाबी तो फिर दिलजीत किस भाषा की स्क्रिप्ट को पसंद करते हैं ?
दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) अक्षय कुमार, करीना और कियारा के साथ फिल्म गुड न्यूज में आने वाले हैं नज़र, उनसे खास बातचीत की हमारी रिपोर्टर पूजा ने।
रिपोर्टर – Diljit कॉमेडी के मास्टर आप है हीं दिलजीत, आपका कॉमेडी में बहुत बड़ा एक्सपर्टीज है ,तो कितना टफ और कितना आसान रहा यह रोल आपके लिए?
दिलजीत- जी मैं इतना लाउड नहीं हूं जितना इस फिल्म में मेरा रोल है, बिल्कुल अपॉजिट हूँ मैं इसका, जैसा मेरा किरदार है वैसा मैं हूं नहीं।
रिपोर्टर – दिलजीत इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान आपने कहा था कि करण जौहर ने आपको यह फिल्म ऑफर की थी लेकिन आप श्योर नहीं थे कि आपको यह फ़िल्म करनी है कि नहीं, इस बारे में क्या कहना चाहेंगे आप?
दिलजीत- पहले उन्होंने मुझे एक फिल्म के लिए बुलाया था, तब मेरी उड़ता पंजाब आई थी, फिर दो-तीन बार उस बारे में बात हुई लेकिन उस फिल्म में मैं नहीं था, फिर मुझे लगा शायद यह ऐसे ही बुलाते हैं फिर मैं रूटीन में गया था मिलने के लिए, फिर उन्होंने बुलाया लेकिन मेरे मन में ऐसा था भी नहीं कि मुझे यह फिल्म करनी है, लेकिन इस बार यह मुझे बहुत सीरियस लगे, तो मेरे मैनेजर ने कहा कि हमें जाना चाहिए, एक बार हम इसी तरह सोनी के फिल्म भी मना करने गए थे लेकिन हां कराए सुरमा के लिए तो मैं जब गया इन्होंने मुझे स्क्रिप्ट पकड़ा दी काफी सीरियस लग रहे थे, फिर मुझे कहानी बहुत अच्छी लगी, फिर उन्होंने कहा करीना जी भी है अक्षय सर भी है, तो मुझे लगा अच्छा सेटअप है और उसके ऊपर मेरा रोल भी अच्छा था, तो इन्होंने जो कहानी दी थी वह मैंने इंटरवल तक पढ़ डाली, इंटरेस्टिंग लगी मुझे, मैं अक्सर स्क्रिप्ट पढ़ते हुए बोर हो जाता हूं लेकिन यह बहुत इंटरेस्टिंग थी, मुझे याद है मैं बहुत हंसा था गाड़ी में इसे पढ़कर मुझे याद नहीं है आखरी बार किस पंजाबी फिल्म को लेकर में इतना हंसा होगा, इतनी ज्यादा अच्छी थी। इसलिए जब करण सर का फोन आया कि मैं दिल्ली में हूं तुम प्लीज यह रोल कर दो दिलजीत तो मैंने तो हां कर दिया।
रिपोर्टर – दिलजीत आपको पंजाबी में फिल्म करना ज्यादा पसंद है या हिंदी में, आप सबसे ज्यादा किस एंजॉय करते हैं?
दिलजीत- जी मैं तो अच्छी स्क्रिप्ट को सबसे ज्यादा इंजॉय करता हूं। पंजाबी में बस यह है कि मुझे जो स्क्रिप्ट अच्छी लगती है मैं वह बना लेता हूं, हम खुद ही प्रोड्यूस कर लेते हैं, पंजाबी में हमारे पास 23 स्क्रिप्ट पड़ी हैं, हमारी डेट जब फ्री होगी तब हम कोई ना कोई फिल्म बना लेंगे, लेकिन हिंदी में तो अभी बहुत टाइम है ,हिंदी का बिजनेस बहुत बड़ा है, यहां तो अभी बहुत समय है। ऑडियंस का भी आईडिया नहीं है,
रिपोर्टर – दिलजीत कॉमेडी में आपका रोल मॉडल कौन है?
दिलजीत- जी ऐसा तो कोई एक नहीं है ,मुझे महबूब साहब की कॉमेडी पसंद आती है ,उनकी कॉमेडी बहुत अच्छी थी ,मुझे गोविंदा जी की कॉमेडी बहुत पसंद है ,अक्षय सर की भी कॉमेडी बहुत पसंद है, ऐसे कई एक्टर्स हैं, उनकी कॉमेडी मुझे पसंद है, मुझे अनुराग कश्यप और अभिषेक चौबे जिन्होंने उड़ता पंजाब बनाई थी उनकी कॉमेडी पसंद है, जो छोटे-छोटे पंच वो अपनी सीरियस फिल्म में डालते हैं वह बहुत यूनीक है।
रिपोर्टर – दिलजीत हिंदी सिनेमा में आए आप को 3 साल हो चुके हैं और एक सोलो लीड होने के नाते, फिल्म के सक्सेसफुल होने का वह प्रेशर क्रैक करना बाकी है क्या लगता है आपको इस बारे में?
दिलजीत- जी देखिए मैं तो सिंगर ही हूं यह काम तो अपने आप शुरू हो गया, फिर सब बोलते थे कि मुझे एक बायोपिक करनी चाहिए, तो वह भी मिल गई मुझे सुरमा कर ली मैंने। तो यह अपने आप मिल जाती है मुझे जिसे मैं डेजर्व करता हूं, ना मैं किसी चीज के बारे में प्लान करता हूं ना ही मेरी टीम में से कोई बंदा कोई प्लानिंग करता, और हो सकता है कि इस चीज पर शायद मुझे बहुत सारी चीजें ना भी मिल रही हो, कहीं मैं लैक भी कर रहा हूं जो मुझे पता नहीं है, ऐसी कोई इनसिक्योरिटी नहीं है मुझ में और कौन किसको काम देता है अगर भगवान चाहता है तो सबको काम मिलेगा।

रिपोर्टर – दिलजीत क्या शूट करने के दौरान आप अपनी सिंगिंग को इग्नोर करते हैं या कम शो करते हैं?
दिलजीत- नहीं जी मुझे जब मौका मिल जाए तब मैं शो साइन कर लेता हूं, अभी भी 3 दिन पहले मैं मलेशिया में था मैं शो कर के आया हूं, शूटिंग का क्या है यह लोग 6 महीने पहले डेट्स को लॉक कर देते हैं, तू जैसे ही मुझे 3 डेट मिलती है मैं शो साइन कर देता हूं, नेक्स्ट ईयर भी मेरा ऑस्ट्रेलिया का टूर है यूरोप का टूर है, दिल्ली में मुंबई में शोज है, मैं तो कभी नहीं छोड़ता क्योंकि मेरे पैसे तो वहीं से आते हैं।
