FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

2019: बॉलीवुड में लगेगा साउथ का जबरदस्त तड़का

0 1,469

बॉलीवुड के लिए साल 2018 जितना शानदार रहा…तो आनेवाला साल 2019 भी उतना ही धमाकेदार होनेवाला है…हमने अपने पिछले आर्टिकल्स में आपको बताया था कि कौन-कौन की शानदार फिल्में 2019 आपके नजदीकी थियेटरों में दस्तक देनी वाली हैं…और आज हम आपको बताएगें साउथ के उन सुपरस्टारों के बारे में जिनकी बॉलीवुड में एंट्री आपके दिलों में बजा सकती है घंटी…

  1. Allu Arjun

                      तो सबसे पहले बात साउथ इंडस्ट्री के heartthrob अल्लू अर्जुन की….बताया जा रहा है क्रिकेट के ऑलराउंडर और 83 वर्ल्ड कप के हीरो कपिल देव पर बनने वाली बायोपिक से अल्लू अर्जुन बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे…इस क्रिकेट ड्रामा में 83 वर्ल्ड कप से जुड़े कई किस्से शामिल होंगे…तेलगु फिल्मी बैकग्राउंड से आनेवाले अल्लू साउथ सिनेमा का एक जाना माना नाम है और अब देखना होगा कि उनका ये जलवा नॉर्थ की ऑडियंस को कितना रास आता है…

  • Indrajit Lankesh

                                              इंद्रजीत लंकेश साउथ के बेहद कामयाब फिल्म डायरेक्टर में से एक हैं…उन्होंने कई बेहरतरीन फिल्में बनाई है…और वो अब बायोपिक ‘SHAKEELA’ की कमान संभालते हुए बॉलीवुड में डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे है….शकीला साउथ की एक adult filmstar थी जो 90s के era  में साउथ इंडस्ट्री में सनसनी के तरह छाई थी…फिल्म में रिचा चड्ढा मुख्य भूमिका निभा रही हैं….इंद्रजीत ने साउथ को कई शानदार फिल्में और जानदार कलाकार दिए हैं…इतना ही नहीं इंद्रजीत ने बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण को भी उनके करियर की पहली फिल्म दी जो कि एक कन्नड़ फिल्म एश्वर्या थी…शकीला में इंद्रजीत स्क्रीन से हटकर शकीला की निजी जिंदगी और उनके स्ट्रगर्ल को लोगों के सामने लाएंगे…

  • Deva Katta

                                   PRASTHANAM जैसी कल्ट क्लासिक बनाने वाले देवा कट्टा ने फिल्ममेकर के तौर अपनी काबिलियत तेलगु सिनेमा में साबित की हुई है…फैमिली ड्रामा और पॉलिटिक्स के बनी इस फिल्म ने बॉक्स अफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे….और अब देवा इसके हिंदी रिमेक बनाने की तैयारी में है…फिल्म संजय दत्त प्रोडक्शन के बैनर तले बनेगी…जिसमें संजय दत्त और अली फैजल मुख्य भूमिकाओं में होंगे…इस फिल्म के जरिए देवा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखेंगे…

  • Vedhika Kumar

       वेदिका कुमार साउथ इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है….नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म परदेसी में उनके काम की जबरदस्त तारीफ हुई थी….साउथ में वाहवाही बटोरने के बाद वेदिका ने अब बॉलीवुड का रूख किया है….वेदिका हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू ‘THE BODY’  से करेंगी जिसे जीतू जोसफ डायरेक्ट करेंगे…वहीं इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता इमराम हाशमी नजर आएंगे…

  • Amala Paul

       अमला पॉल साउथ सिनेमा में एक established नाम है….वहां वो लाइन से कई सक्सेफुल सिनेमा का हिस्सा रही हैं…और अब वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी उसी सक्सेस को दोहराना चाहती हैं…अमला अपना बॉलीवुड डेब्यू अर्जुन रामपाल के अपोजिट एक untitled film से करेंगी, जिसे नरेश मल्होत्रा डायरेक्ट करेंगे…

  • Regina Cassendra

            रेजिना कैसेंड्रा ने कई साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया है…जिसमें much acclaimed ‘MAANGARAM’ भी शामिल है….साउथ में काम करने के बाद अब रेजिना बॉलीवुड में भी दस्तक देने की तैयारी में हैं…रेजिना अनिल कपूर और सोनम कपूर की आनेवाली फिल्म ‘Ek ladki ko dekha toh aisa laga’ में एक अहम भूमिका में नजर आएंगी….

Leave A Reply

Your email address will not be published.