FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

Salman दिवाली पर कहेंगे राधे राधे, दिशा पाटनी संग शुरू की फिल्म शूटिंग

Salman खान और दिशा पाटनी महबूब स्टूडियो के एक फ्लोर पर जमकर पसीना बहा रहे हैं. तैयारी है राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई की बची हुई शूटिंग 10-12 दिनों में पूरा करने की.

0 470

Salman खान और दिशा पाटनी महबूब स्टूडियो के एक फ्लोर पर जमकर पसीना बहा रहे हैं. तैयारी है राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई की बची हुई शूटिंग 10-12 दिनों में पूरा करने की. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक महबूब स्टूडियो में ग्रीन स्क्रीन के सहारे फिल्म के बाकी रह गए एक्शन सीन शूट किए जा रहे हैं.पहले इस हिस्से की शूटिंग अजरबाइजान में होनीं थी वेबसाइट के सूत्रों के मुताबिक इसके बाद जल्द से जल्द पोस्ट प्रोडक्शन का काम निपटाकर राधे को दीवाली में रिलीज करने का प्लान है.लेकिन ये सब कुछ निर्भर करेगा सिनेमाहॉल्स के खुलने पर.

राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण अब इसे टालना पड़ा. फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा हैं जिनके साथ सलमान ने वॉन्टेड जैसी हिट फिल्म दी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.