गैग्सटर विकास दुबे जिसे यूपी स्पेशल टास्क फोर्स ने एक एनकाउंटर में मार गिराया उसे मरे हुए अभी चंद घंटे भी नहीं गुजरे हैं कि बॉलीवुड ने उसपर फिल्म बनाने का ऐलान भी कर दिया..प्रोड्यूसर संदीप कपूर ने ट्विटर का सहारा लेते हुए संकेत दिए हैं कि गैंग्सटर विकास दुबे पर फिल्म की तैयारी हो चुकी है और सबकुछ ठीक रहा तो वो चाहते हैं कि मनोज बाजपेयी ये रोल करें. यही नहीं उन्होने इस ट्वीट में मनोज को टैग भी करते हुए सवाल किया है. वहीं इस बारे में मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड हंगामा की खबर को शेयर करते हुए इसे बेबुनियाद बताया. यहां फिल्म सिटी वर्ल्ड संदीप कपूर और मनोज बाजपेयी के ट्वीट साझा कर रहा है.
What has happened today in the encounter is beyond cinematic and dramatic experience. @BajpayeeManoj how about playing Vikas Dubey in your next? You'll kill it! #VikasDubey #Encounter @DrKumarVishwas
— Sandiip Kapur (@SandiipKapur) July 10, 2020
Wrong news ! https://t.co/Xp8IfDtikV
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) July 10, 2020
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिकरु में डीएसपी समेत 8 पुलिसवालों की हत्या करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार (10 जुलाई ) सुबह एनकाउंटर में मारा गया। विकास दुबे को गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने उसे यूपी एसटीएफ को सौंप दिया गया था। एसटीएफ उसे कानपुर ले जा रही थी। शुक्रवार सुबह शहर से 17 किमी पहले बर्रा थाना क्षेत्र में सुबह 6:30 बजे काफिले की एक कार पलट गई।
इसी दौरान विकास दुबे ने पुलिसवालों की पिस्टल छिनकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे मारा गिराया।
