ये रहीं साल 2018 की सबसे वाहियात फ़िल्में !
ये हैं साल की सबसे वाहियात फिल्में जिनको देखने के बाद दर्शकों की जेब तो कटी ही साथ ही हुआ उनके सिर में भी दर्द , सलमान खान से रेस 3 भी है शामिल
हर साल बॉक्स ऑफिस पर फिल्में रिलीज होती हैं।कुछ फिल्में हिट होती है तो कुछ फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा होता है।साल 2018 में भी कुछ ऐसी फिल्में रहीं जिन्होंने अपनी खराब परफॉर्मेंस कि वजह से दर्शकों को बहुत निराश किया।जानते हैं कौन सी रहीं वह टॉप 5 फिल्में जो 2018 में रहीं सुपरफ्लॉप..
- यमला पगला दीवाना फिर से
- अगर आप पूछें की साल 2018 की कुछ बेहद खराब फिल्में कौन सी रहीं तो उनमें यमला पगला दीवाना फिर से जरूर शामिल होती है।इस फिल्म को देखने के बाद आपके सिर में माइग्रेन कि शिकायत हो सकती है।क्यूंकि इस फिल्म में देओल खानदान के तीनों देओल ने जमकर तांडव मचाया है।यह फिल्म देखने के बाद आप थियेटर से निकल कर सीधा सिरदर्द की गोली लेना पसंद करेंगे।

- सत्यमेव जयते
जैसा फिल्म का नाम था उस देखकर लोगों को लगा था कि शायद ये एक ऐसी फिल्म होगी जिसमें देशभक्ति का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा।लेकिन जैसे ही ये फिल्म शुरू होती है आप 10 मिनट में पता लगा लेते हैं की यह एक सीरियस डिजास्टर है।फिल्म में हीरो जॉन अब्राहम जिस तरह से करप्ट ऑफिसर्स को माचिस से जलाकर मार डालते हैं , बार बार ऐसे सीन स्क्रीन पर आते हैं और आपको एंटरटेन करने की जगह डराते हैं।

- फन्ने खान
साल 2018 की एक और फ्लॉप फिल्म थी फन्ने खान। अनिल कपूर, राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय ऐसी शानदार स्टारकास्ट होने के बावजूद इस फिल्म ने लोगों को बहुत निराश किया।फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं था जो दर्शकों को बांधे रख सके। जो लोग फिल्म का ट्रेलर देखकर सिनेमाघरों तक पहुंचे उनके हाथों में कुछ नहीं लगा।फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।
- ठग्स ऑफ हिंदुस्तान
आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ जैसे सितारों से सजी ठगस् ऑफ हिंदुस्तान ने इस साल लोगों को सबसे ज्यादा निराश किया।फिल्म ठगस् ऑफ हिंदुस्तान देखकर ही किसी अंग्रेज़ी फिल्म की घटिया सी कॉपी लग रही थी।फिल्म में निभाया गया आमिर खान का किरदार तो जैकस पैरो की हूबहू नक़ल लग रहा था।रिलीज से पहले खूब सुर्खियां बटोरने वाली ठगस् ऑफ हिंदुस्तान पर्दे पर आते ही ऐसी फ्लॉप हुई कि एक हफ्ते में ही पिट गई।

- रेस 3
सलमान खान जिस फिल्म में हो उससे आप इतनी तो उम्मीद रखते हैं कि वह देखने लायक फिल्म होगी।लेकिन रेस 3 ने तो मानो सोच रखा था कि सलमान कि लुटिया तो डूबानी ही है।फिल्म में कलाकारों की हद्द से ज्यादा घटिया एक्टिंग ने फिल्म को फ्लॉप साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।साल 2018 की कुछ बेहद खराब फिल्मों से एक रही सलमान खान की रेस 3।

