FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

कंगना रणौैत के सम्मान में शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने पढ़े कसीदे, Kangana को किया सलाम

अध्ययन सुमन ने खुलासा किया कि उन्हें 14 फिल्मों से किस तरह षडयंत्र के तहत बाहर का रास्ता दिखाया गया. साथ ही उन्होंने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड Kangana रणौत के संघर्ष की खूब तारीफ भी की.

0 567

Kangana की तारीफ में बोले उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से बॉलीवुड में भाई भतीजावाद पर बहस छिड़ गई है. कई कलाकार इस मुद्दे पर बोल रहे हैं. वहीं हाल ही में एक लीडिंग वेबसाइट के साथ बातचीत में शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने खुलासा किया कि उन्हें 14 फिल्मों से किस तरह षडयंत्र के तहत बाहर का रास्ता दिखाया गया. साथ ही उन्होंने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड Kangana रणौत के संघर्ष की खूब तारीफ भी की.

अध्ययन ने कहा कि, ‘मुझे 14 फिल्मों से हटाया गया और मेरी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को गलत तरीके से पेश किया गया.सुशांत पर भी इन्ही बातों का दबाव था.हमारी इंडस्ट्री में किसी पर भी भरोसा करना बहुत मुश्किल है.’

वहीं कंगना के बारे में बोलते हुए जूनियर सुमन ने कहा कि ‘उन्होंने हमेशा कंगना रणौत का सम्मान किया है.कंगना ने आज जो सम्मान और शोहरत हासिल की है, उसे पाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. वह आज के दौर में सबसे सही नजीर हैं जिसने इंडस्ट्री में बड़े लोगों की बोलती बंद कर दी. उनके संघर्ष को सलाम.’

सोर्स – बॉलीवुड बबल

Leave A Reply

Your email address will not be published.