FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

रिचा चड्ढा के 12 अवतार

0 1,035

सेलिब्रिटी कैलेंडर एक अच्छा इनोवेशन है, खासकर जब बड़े सितारे किसी दिलचस्प किरदार के रूप में कैमरे का सामना करते हैं। लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब किसी फिल्म में खास उस फिल्म के लिए बनाया गया मजेदार कैलेंडर होगा, जिसमें उसी फिल्म का मुख्य किरदार होगा और जो लोगों के देखने के लिए चित्रित भी किया जाएगा। इस कैलेंडर में 90 के दशक की सबसे चर्चित फिल्मों की शैली से प्रेरित फिक्शनल पोस्टर में Richa Chadda होंगी। इन पोस्टरों की थीम हास्य रखी गयी है जिससे ये काफी मज़ेदार लगेंगे पर साथ ही इन्हें उस समय की ऐसी फिल्मों को श्रद्धांजलि देने के विचार से भी बनाया गया है।हर महीने के पृष्ठ में रिचा एक नए अवतार में एक काल्पनिक फिल्म के नाम व अन्य तत्वों वाले पोस्टर के साथ प्रस्तुत होंगी। कैलेंडर उपभोक्ताओं के लिए एक सूचना के साथ आएगा कि इनमें से कोई भी चित्र और पोस्टर किसी भी वास्तविक जीवन से प्रेरित लोगों अथवा वास्तविक फिल्मों से संबंधित नहीं हैं, दर्शक उन्हें बस हल्के फुल्के मज़ाक के तौर पर लें और शकीला की 90 का दशक की भड़कीली दुनिया का आनंद लें।

इसके बारे में रिचा ने बताया, “अभी हमारी फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है और फिल्म के रिलीज से पहले हम कुछ स्पेशल करना चाहते हैं। टीम ने शकीला के साथ-साथ उन फिल्मों को सम्मान देने के बारे में सोचा, जिसमें उन्होंने काम किया है। इसका अंदाज बिल्कुल अनोखा और मज़ाकिया है, और हमें मालूम है कि बहुत से लोग इसे समझ नहीं पाएंगे। लेकिन सिनेमा जगत का एक दूसरा पहलू भी है जो अक्सर दीवानगी भरा और रंग-बिरंगा होता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि लोग इस कैलेंडर में हमारे मज़ाकिया अंदाज के साथ-साथ 90 के पल्प मूवीज़ की दुनिया का आनंद लेंगे!”

Leave A Reply

Your email address will not be published.