FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

Mirzapur-2 का क्यों है बेसब्री से इंतज़ार ?

0 625

Mirzapur 2 से क्या उम्मीद रखी जाए?

‘मिर्जापुर वो सीरीज जिसके लाखों लोग दीवाने हैं. वो कहानी वो दुनिया जिसका माहौल जिसकी बोलचाल और जिसका अंदाज लोगों को इस कदर भा गया कि जिस दिन ये ऐलान हुआ कि मिर्जापुर सीजन -2 अक्टूबर में प्रीमियर होगा जनता ने सोशल मीडिया पर अपना प्यार बरसाना शुरू कर दिया..पहले सीजन का प्रीमियर 16 नवंबर, 2018 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर किया गया था। लगभग 2 साल बाद इस अलग सी क्राइम थ्रिलर का सीजन 2 रिलीज की दहलीज पर है.. करण अंशुमन और गुरमीत सिंह द्वारा निर्मित, यह एक्सेल एंटरटेनमेंट की पेशकश है.

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में हिंसक रूप से विरासत को जारी रखने के लिए एक माफिया मालिक और उसके बेटे के वर्चस्व और टकराव के बीच अपराध की दुनिया में कॉमन मैन के दाखिल होने की मुन्ना भईया जैसे लोगों को हीरो मानने की कहानी में मिर्जापुर अलग दुनिया दिखाती है.

अभिनेता ‘श्वेता त्रिपाठी’ (गजगामिनी गुप्ता), दिव्येंदु वी शर्मा (मुन्ना), रसिका दुग्गल (बेना त्रिपाठी) और अली फज़ल (गुड्डू पंडित) सभी ने नए तरीकों से डबिंग प्रक्रिया की शुरुआत कर दी थी..जिसके बाद अब इसे रिलीज किया जाएगा..

मिर्जापुर-2  में अधिक लालच, हिंसा, शक्ति और बलिदान की उम्मीद कर सकते है..जाहिर है कई लोग सीजन-1 को भी दुबारा देखकर सीजन -2 में दाखिल होंगे…

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.