FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

लगान और जोधा-अकबर ने इस निर्देशक के लिए खोले हॉलीवुड के दरवाजे

0 697

 

आशुतोष गोवारिकर की प्रतिभा का लोहा अब हॉलीवुड ने भी मान लिया  है और यही वजह है कि जल्द आशुतोष गोवारिकर एक इंटरनेशनल म्यूजिकल सीरीज डायरेक्ट करते नजर आ सकते हैं. जी हां खबरों की मानें तो लगान, स्वदेस और जोधा अकबर जैसी बेजोड़ फिल्मे बनाने वाले आशु को हॉलीवुड स्टूडियो अल्कॉन एंटरटेनमेंट ने एक म्यूजिकल सीरीज़ को निर्देशित करने के लिए चुना है. दरअसल ‘ब्लेड रनर 2049’ के मेकर्स ने ‘जोधा अकबर’ और ‘लगान’ को देखने के बाद आशुतोष को इस बड़े बजट की म्यूजिकल ड्रामे के लिए अनुबंधित करने का फैसला किया है.  आशुतोष और उनकी टीम अभी फिलहाल सीरीज की स्क्रिप्ट को और बेहतर बनाने में जुटी हुई है. इस फिल्म को भारत और अमेरिका में फिल्माया जाएगा. कोरोना के चलते अभी फिलहाल के लिए काम को रोक दिया गया है. हालांकि, टीम ने कास्टिंग शुरू कर दी है और आने वाले महीनों में फिल्म के लीड्स कास्ट को फाइनल कर दिया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.