FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

BBC की इस धमाकेदार सीरीज से डिजिटल डेब्यू करेंगे Hrithik Roshan

0 362

आखिरकार सुपरस्टार ऋतिक रोशन भी डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं. ऋतिक ने Disney+Hotstar के साथ ‘द नाइट मैनेजर’ के हिंदी अडॉप्टेशन को लगभग लॉक कर दिया है. उन्हें बीबीसी की इस सीरीज के लिए 75 करोड़ रुपये फीस मिल रही है. सूत्रों के मुताबिक ऋतिक ने सीरीज साइन कर ली है और अगले साल मार्च से इसकी शूटिंग शुरू करेंगे. . ‘द नाइट मैनेजर’ में वह एक लग्जरी होटल के नाइट मैनेजर और पूर्व भारतीय सैनिक की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे, जो एक सरकारी एजेंट द्वारा एक क्रूर हथियार डीलर के गढ़ में घुसपैठ के लिए भर्ती किया जाता है. भारत की ये अब तक की सबसे महंगी सीरीज होगी जिसे ओरिजिनल की तरह विश्वस्तरीय बनाने की योजना है. सीरीज को आर्या के को- डायरेक्टर संदीप मोदी डायरेक्ट करेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.