सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद नेपोटिज्म का आरोप झेलने वाले करन जौहर बुरी तरह डिप्रेशन में हैं ये दावा किया है उनके एक करीबी दोस्त ने..एक लीडिंग वेबसाइट से बातचीत में करण के दोस्त ने कहा कि करण बात तक करने की स्थिति में नहीं हैं..उनको जानने वाले या दोस्त जब भी उन्हें फोन करते हैं तो वो टूट जाते हैं और रोने लगते हैं. सवाल करते हैं कि क्या वाकई इतनी नफरत के वो हकदार हैं.इस मीडिया रिपोर्ट में लिखा गया है कि करण की परेशानी की सबसे बड़ी वजह यै है कि उनकी बहाने उनके करीबियों को निशाने पर लिया जा रहा है.यही नहीं उनके तीन साल के जुड़वां बच्चों को जान से मारने की धमकियां मिली हैं. उन्हें सुशांत की मौत का जिम्मेदार बताकर सुसाइड करने के लिए कहा जा रहा है.
करण के दोस्त का कहना है कि इस मामले में वो कोई बयान नहीं देने वाले क्योंकि उनके वकील की सलाह है कि इस मामले में चुप रहना बेहतर है.करण वैसे भी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं.. उनकी हालत किस्मत और हालात के मारे इंसान के जैसी है.
