FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

एकता कपूर जल्द अलग-अलग शैली में 15 से अधिक शो करेंगी रिलीज़!

0 314

एकता कपूर ने रचनात्मक रूप से लॉकडाउन का सबसे अधिक लाभ उठाया है क्योंकि ‘कंटेंट क्वीन’ हर महीने अपने प्रॉजेक्ट्स रिलीज़ कर रही हैं। सभी जनसांख्यिकी की मांगों को ध्यान में रखते हुए, एकता आगामी सीज़न या पूरी तरह से नए प्रॉजेक्ट्स के लिए कुछ नई स्क्रिप्ट्स पर काम कर रही हैं। लगभग 15 नए शो के रिलीज़ के साथ जिसमें मौजूदा शो के नए सीजन भी शामिल है, एकता ने एक बार फिर अपना दमखम साबित कर दिया है।

इस पर कुछ प्रकाश डालते हुए, एक सूत्र ने साझा किया,“उपभोक्ता की मांगों को पूरा करने में सक्षम होने के लिए एकता लॉकडाउन के दौरान बहुत सी स्क्रिप्ट पर काम कर रही है। वह आगामी महीनों में विभिन्न शैलियों से 15 शो रिलीज़ करने के लिए तैयार है। इनमें से कुछ मौजूदा शो की फ्रैंचाइज़ी हैं, जैसे कि ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीज़न 3, पंचबीट 2, देव डीडी सीज़न 2 इत्यादि। जबकि नए शो में ममभाई, बिछु का खेल, डार्क 7 व्हाइट आदि शामिल होंगे।”

एकता की आगामी सूची में बेकाबी, हु इज़ योर डैडी सीज़न 2, पौराशपुर, हैलोजी, अपहरण सीजन 2, ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीज़न 3, डॉ डोन, इश्कियापा, पंचबीट 2, हैशटैग, देव डीडी सीज़न 2 जैसे कुछ सबसे सफल परियोजनाओं की फ्रेंचाइजी के नए एपिसोड शामिल है। जबकि उनके ब्रांड न्यू शो के तौर पर ममभाई, बिछु का खेल, डार्क 7 व्हाइट, एलएसडी, क्रैश, बैंग बैंग, मैरिड वुमन और कार्टेल दिखाए जाएंगे।

एकता के समग्र दृष्टिकोण ने उन्हें रोमांस, ड्रामा, थ्रिलर, रहस्य, कॉमेडी इत्यादि जैसी सभी शैली में शो देने में मदद की है। मौजूदा शो के नए सीज़न में कुछ अप्रत्याशित ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने मिलेंगे जो दर्शकों को अधिक उत्साहित कर देगा।

एकता कपूर निश्चित रूप से अजेय हैं। जबकि अन्य निर्माता ताजा कॉन्सेप्ट्स और कहानियों में ढलने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं, वही एकता ने अपने बहुमत प्रोजेक्ट्स की शूटिंग शुरू कर दी है और हम स्क्रीन पर उनका जादू फिर से देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.