FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर फैंस से मिले 50 मिलियन प्यार के लिए “आभार” किया व्यक्त!

0 564

ब्लॉकबस्टर रिकॉर्ड तोड़ने और अपनी प्रतिभा के लिए कई पुरस्कार और प्रशंसा प्राप्त करने के अलावा, दीपिका पादुकोण ने एक ओर उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक उनके प्रति बेहद समर्पित है और दुनिया भर में उनके प्रशंसक मौजूद है।

दीपिका उन सितारों में से एक हैं जो अपनी सफलता का जश्न अपने प्रशंसकों के साथ मानती हैं और जब भी संभव हो अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करने की हमेशा कोशिश करतीं है। प्रशंसकों ने हमेशा अभिनेत्री पर अपने प्यार और प्रशंसा की बरसात की है। यही नहीं, विभिन्न प्रशंसकों ने अभिनेत्री के लिए विशेष वीडियो और कोलाज बनाए हैं और इन्हें बनाने में जो मेहनत की है, वह सराहनीय है।

इस क्षण की शुक्रगुजार, अभिनेत्री खुद को खुशनसीब मानती हैं और अपने प्रशंसकों से मिले प्यार के प्रति आभार व्यक्त किया है। दीपिका इस प्यार के लिए बेहद आभारी महसूस कर रहीं हैं और सोशल मीडिया पर अपने सभी फैन क्लब को धन्यवाद कहा है।

सोशल मीडिया पर दीपिका के फॉलोवर्स की संख्या अनगिनत है, यही वजह है कि वह इस मंच का अच्छा उपयोग करती है। चाहे वह मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बात करना हो या अपनी उत्तम पसंद के बारे में बात करना, उनके प्रशंसक दीपिका की हर बात सुनते हैं और उन पर विश्वास करते हैं। सोशल मीडिया के जरिये यह लाखों लोगों पर उनके प्रभाव का ही नतीज़ा है कि वह सभी की आइडल है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, दीपिका पादुकोण जल्द शकुन बत्रा के निर्देशन में दिखाई देंगी। यदि लॉकडाउन नहीं होता, तो अभिनेत्री श्रीलंका में इस फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त होती।

Leave A Reply

Your email address will not be published.