2017 में आई हिंदी मीडियम, 2018 में आई स्त्री, 2019 में आई लुका-छिपी….मैडॉक फिल्म्स अपने असाधारण कहानियों को शानदार स्टोरीटेलिंग के जरिए लोगों के सामने पेश कर रही और ऑडियंस उसे पसंद भी कर रही है….और इसमें अब एक और नाम Janhvi जुड़ गया है रूह-अफ्जा का….

दिनेश विजन के नए वैंचर रूह-अफ्जा के बारे में यूं तो सबको पता है…लेकिन नई खबर ये है कि अब इस फिल्म को जान्हवी कपूर का भी साथ मिल गया है….राजकुमार राव, वरूण शर्मा के बाद जान्हवी कपूर को इस फिल्म के लिए फाइनलाइज किया गया है…
प्रोड्यूसर दिनेश विजन के मुताबिक, रूह-अफ्जा के लिए हमें ऐसे कलाकारों की जरूरत थी, जो आसानी से अपने किरदार में ढल सकें…राजकुमार और वरुण बेहद की शानदार एक्टर्स हैं और बात अगर कॉमेडी की हो तो दोनों ही उसमें एक्सेल करते हैं…वहीं फीमेल प्रोटेगनिस्ट के लिए हमें एक ऐसी अदाकारा की जरूरत थी जो दो बेहद डिफ्रेंट किरदारों को आसानी से निभा सके…और जान्हवी में हमें वो नजर आया, वो स्क्रिप्ट से काफी अच्छे से कनेक्ट हुई…उनका टैलेंट अभी भी काफी रॉ है….वहीं फिल्म की स्क्रिप्ट काफी फ्रेश और क्रेजी है…और जान्हवी भी बिलकुल ऐसी ही हैं….

वहीं प्रोड्यूसर मृगदीप सिंह लांबा ने कहा कि जान्हवी जैसे न्यूकमर्स के लिए ये काफी चैलेंजिंग है…उन्होने कहा कि फिमेल लीड के लिए हम ने थोड़ा वक्त लिया…दरअसल फिमेल लीड को खूबसूरत होने के साथ-साथ दोनों किरदारों के बीच सामन्जस्य भी बैठना आना बेहद जरूरी है जो कि एक दूसरे के पूरी तरह से अलग है…और जान्हवी उसके लिए एक दम सही है…इतना ही नहीं एक सीन में जान्हवी को देखकर तो आप चौंक ही जाओगे, कि ये वहीं गर्ल नेक्स्ट डोर वाली लड़की है…ऐसे स्वीच करना किसी भी एक्टर के लिए आसान नहीं होता और हमारी फिल्म की कास्टिंग पर्फेक्ट है….इतना ही नहीं उन्होने बताया कि जान्हवी के लिए ये काफी बड़ी ओपरच्युनिटी है अपने टैलेंट को दिखाने की, क्योंकि रूही और अफसाना दोनों ही नेचर में बिलकुल विरोधाभास है….और कहीं ना कहीं ये हमें चालबाज में श्रीजी के कॉमिक टाईमिंग की याद भी दिला देता है….
वहीं फिल्म को एक नए डायरेक्टर हार्दिक मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं…जिस पर निर्माता मृगदीप सिंह लांबा बताते है कि केवल एक डायरेक्टर ही फिल्म की इस दुनिया को समझते हुए उसके पागलपन से भरे किरदारों को स्क्रीन के बाहर ला सकता है…उनको बेतुक होने के बावजूद रियल बनाता है….और हमनें ये टैलेंट हार्दिक में देखा….
इधर दिनेश विजन ने कहा कि हार्दिक इस फिल्म के डायरेक्टर के तौर पर एकदम फिट है… मैंने उनको उनकी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री ‘अमदवाद मा प्रसिद्ध’ के जरिए नोटिस किया….वो फिल्म की बारीकियों का ध्यान रखते हुए आपको अपनी दुनिया में खीचंते हैं…इतना ही नहीं दिनेश ने कहा कि he effortlessly brings realism to bizzare situations….
फिल्म की शूटिंग इस जून से उत्तर प्रदेश में शुरू होगी…और फिल्म को 20 मार्च 2020 को रिलीज करना तय किया है….अगर गौर करें तो दिनेश विजन के पास टैलेंट को स्पॉट करने बेहद ही शानदार गुण है…जैसे स्त्री में अमर कौशिक और लुका छिपी में लक्ष्मण उटेकर…और इस बार भी ये एक विन-विन सिचुएशन लग रही है…


